Monday, 23 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP Police Transfer: यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 144 डिप्टी SP के तबादले; कई जिलों में बदले अफसर

UP Police Transfer: प्रदेश में 144 पुलिस उपाधीक्षकों और सहायक पुलिस आयुक्तों के तबादले किए गए हैं। जारी स्थानांतरण सूची में प्रदेश के अलग-अलग जिलों, पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी वाहिनियों और विशेष पुलिस इकाइयों में तैनात अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
Bureau
Bureau News Desk
22 Nov 2026
03:12 PM
1 min read
UP Police Transfer: यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 144 डिप्टी SP के तबादले; कई जिलों में बदले अफसर
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
पुलिस विभाग में किया व्यापक बदलाव
कई अधिकारियों को कमिश्नरेट में मिली जिम्मेदारी
दो पुलिस अधिकारियों के तबादले भी निरस्त
लखनऊ कमिश्नरेट से कई अधिकारियों का तबादला

UP Police Transfer:  उत्तर प्रदेश में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादलों के बाद अब पुलिस विभाग में भी बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत प्रदेश के 144 प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। सूची में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी/सीओ), सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) और पीएसी सहित विभिन्न विशेष इकाइयों में तैनात अधिकारी शामिल हैं। इस फेरबदल के तहत कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस कमिश्नरेट में जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पीएसी वाहिनियों, पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों, पुलिस अकादमी और अन्य विशेष इकाइयों में भी अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। वहीं, पहले जारी किए गए दो अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश निरस्त कर दिए गए हैं।

तबादला सूची के अनुसार शोभित कुमार को बुलंदशहर से कानपुर देहात, दिलीप कुमार सिंह को कानपुर नगर कमिश्नरेट से मीरजापुर और सुजीत कुमार दुबे को लखनऊ कमिश्नरेट से अयोध्या भेजा गया है। शुभम तोदी को आजमगढ़ से संभल, अतुल कुमार सिंह को अमेठी से महराजगंज और महेंद्र कुमार शुक्ला को अयोध्या से महोबा में पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। रवि कुमार गुप्ता को प्रयागराज कमिश्नरेट से गोंडा, आशुतोष तिवारी और राजेश सिंह को हरदोई, नीलेश मिश्रा को बरेली से गोरखपुर तथा प्रवीण कुमार सिंह को हापुड़ में तैनात किया गया है।

राजेश कुमार सिंह को शाहजहांपुर, अनुज मिश्रा को भी शाहजहांपुर में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। रजनीश वर्मा को बागपत, चमन सिंह चावड़ा को मथुरा, मधुप कुमार सिंह को बरेली, राजीव कुमार गुप्ता को अलीगढ़ और देश दीपक सिंह को सहारनपुर भेजा गया है। इसके अलावा नितिन कुमार को जौनपुर, सुनील कुमार सिंह को अयोध्या, अरुण कुमार सिंह-IV को खीरी, जितेंद्र कुमार शर्मा को हापुड़, सूर्यबली मौर्य को देवरिया, संजय कुमार रेड्डी को गाजीपुर और सुधाकर पांडेय को कौशांबी में नई जिम्मेदारी मिली है। अरुण कुमार चौरसिया को संतकबीरनगर, संतोष कुमार सिंह-V को उन्नाव, हिमांशु माथुर को मथुरा, परमानंद कुशवाहा को सहारनपुर, संदीप सिंह को जौनपुर और गिरेन्द्र कुमार सिंह को गोरखपुर में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।

तबादला सूची में पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। ओंकार दत्त तिवारी को गोरखपुर से गाजियाबाद कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। रामकरन को लखनऊ कमिश्नरेट में एसीपी की जिम्मेदारी मिली है। पवन कुमार और सिद्धार्थ गौतम को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। अमरीश कुमार और राधा रमण सिंह को लखनऊ कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारी दी गई है। भास्कर वर्मा को गाजियाबाद से कानपुर नगर कमिश्नरेट, देवेश सिंह को आगरा कमिश्नरेट और इमरान अहमद को गाजियाबाद कमिश्नरेट भेजा गया है। वहीं, रविकान्त पारासर को वाराणसी कमिश्नरेट, मुनेन्द्र पाल सिंह को प्रयागराज कमिश्नरेट और शकील अहमद को आगरा कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। शिव नारायन वैश्य को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट, विवेक यादव को लखनऊ कमिश्नरेट और अरविन्द कुमार-I को भी लखनऊ कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा सुमन कनौजिया को आगरा, दीपांशी राठौर को गौतमबुद्धनगर, दीक्षा सिंह और रूपाली राव को गाजियाबाद कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। महेश कुमार को कानपुर नगर कमिश्नरेट तथा प्रज्ञा पाठक को लखनऊ कमिश्नरेट में तैनाती मिली है। अनुराग कुमार सिंह को गौतमबुद्धनगर और जियाउद्दीन अहमद को कानपुर नगर कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। शासन की ओर से जारी सूची में पीएसी, एसएसएफ और अन्य विशेष इकाइयों में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। दिनेश दत्त मिश्र को 10वीं वाहिनी पीएसी, बाराबंकी में सहायक सेनानायक बनाया गया है। देव प्रकाश को 39वीं वाहिनी पीएसी, मीरजापुर में सहायक सेनानायक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रामवीर सिंह को चौथी वाहिनी एसएसएफ, मथुरा में सहायक सेनानायक बनाया गया है। देव नारायण यादव को चौथी वाहिनी पीएसी, प्रयागराज में नई जिम्मेदारी दी गई है। ज्योति यादव को 24वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद भेजा गया है। बृजमोहन राय को एपीटीएस चुनार, मीरजापुर में तैनात किया गया है। इसके अलावा अनिल कुमार को पुलिस अकादमी, मुरादाबाद भेजा गया है। रोहित यादव और देवी दयाल को पीटीसी सीतापुर में जिम्मेदारी मिली है। अजय कुमार यादव को पीटीएस सुलतानपुर तथा शैलेन्द्र कुमार वाजपेयी को एपीटीसी सीतापुर में तैनात किया गया है।

पुलिस विभाग की अन्य विशेष इकाइयों में भी बदलाव किया गया है। रत्नेश सिंह को सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ, प्रतिभा सिंह को अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ, रंजीत कुमार को एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ और अखिलेश राजन को यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ में तैनात किया गया है। शशांक शेखर त्रिपाठी को यूपी पुलिस कंप्यूटर केंद्र लखनऊ भेजा गया है, जबकि प्रेम प्रकाश सिंह को यूपीपीसीएल प्रयागराज में नई जिम्मेदारी दी गई है। शमशेर बहादुर सिंह को सुलतानपुर, राजीव सिरोही को मथुरा, सुनील कुमार सिंह-II को अंबेडकरनगर, अजय कुमार-IV को झांसी और आशीष प्रताप सिंह को आजमगढ़ भेजा गया है। दीपक दुबे और यादवेन्द्र यादव को बरेली, भूषण वर्मा को जौनपुर, मंजय सिंह को अयोध्या, राजेश कुमार-V को ललितपुर और अजय सिंह चौहान को सोनभद्र में तैनाती मिली है। गजेन्द्र पाल सिंह को अमरोहा, धर्मेन्द्र सिंह को मुरादाबाद, विधि भूषण मौर्य को महोबा, यादवेन्द्र बहादुर पाल को मीरजापुर और राजवीर सिंह परिहार को अमेठी भेजा गया है।

हर्ष पांडेय को जौनपुर, अंजली कटारिया को बुलंदशहर, किरन पाल सिंह को फिरोजाबाद और अनिल कुमार सिंह-IV को बदायूं में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। वहीं, विजय कुमार सिंह तोमर को गाजीपुर, आनंद कुमार राय को फतेहपुर, श्रीयश त्रिपाठी को गोरखपुर और प्रतिमा वर्मा को मुरादाबाद भेजा गया है। प्रदीप कुमार-II को सोनभद्र, अभिषेक कुमार राहुल को अलीगढ़, प्रखर पांडेय को मऊ, अनिंद्य विक्रम सिंह को बहराइच और श्याम सिंह को उन्नाव में नई जिम्मेदारी मिली है। सुनीता दहिया को बरेली, शशि प्रकाश शर्मा को बस्ती, गौरव कुमार को बिजनौर, प्रियाश्री पाल को मेरठ और विनय कुमार गौतम को खीरी में तैनात किया गया है।

प्रतिभा सिंह को अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ, दीपांशी राठौर को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट और दीक्षा सिंह को गाजियाबाद कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। ज्योति यादव को 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, सुमन कनौजिया को आगरा कमिश्नरेट, अंजली कटारिया को बुलंदशहर और प्रतिमा वर्मा को मुरादाबाद में तैनाती मिली है। सुनीता दहिया को बरेली, मोनिका यादव-II को पीटीएस मुरादाबाद, हर्षिता तिवारी को गाजीपुर, अनीता चौहान को मथुरा और विनीता को रायबरेली भेजा गया है।

वहीं, नीलम विष्ट को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ में तैनात किया गया है। सुश्री अनुष्का को मुरादाबाद, रूपाली राव को गाजियाबाद कमिश्नरेट और प्रज्ञा पाठक को लखनऊ कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारी दी गई है। शासन की ओर से जारी आदेश में दो अधिकारियों के पहले प्रस्तावित स्थानांतरण को निरस्त भी किया गया है। इनमें धर्मेन्द्र सिंह यादव और अरुण कुमार शामिल हैं। धर्मेन्द्र सिंह यादव का 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ से पुलिस अकादमी, मुरादाबाद के लिए प्रस्तावित स्थानांतरण निरस्त किया गया है। इसी तरह अरुण कुमार का साइबर क्राइम मुख्यालय, लखनऊ से सुलतानपुर के लिए प्रस्तावित तबादला भी रद्द कर दिया गया है।

Explore Related Topics

UP Police Transfer 2026 UP Police Transfer List UP PPS Transfer

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News