Monday, 23 November 2026 | Lucknow | 29°C

Hathras Road Accident: टेंपो को प्राइवेट बस ने मारी टक्कर, दो सगी बहनों समेत चार की मौत

Hathras Road Accident: सिकंदराराऊ क्षेत्र के ग्राम बिलार के पास करीब एक बजे तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने टेंपो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
Bureau
Bureau News Desk
22 Nov 2026
04:27 PM
1 min read
Hathras Road Accident: टेंपो को प्राइवेट बस ने मारी टक्कर, दो सगी बहनों समेत चार की मौत
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
बिलार गांव के पास टेंपो को प्राइवेट बस ने मारी टक्कर
दो सगी बहनों समेत चार लोगों की मौत
गुरुग्राम से शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे लोग
हादसे के बाद बस चालक फरार

Hathras Road Accident: जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के बिलार गांव के पास रविवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ। बिलार गांव के पास तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने टेंपो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में दो सगी बहनों समेत चार लोगों की जान चली गयी। वहीं इस भीषण हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। वहीं बस चालक मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी होने पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार टेंपो में सवार सभी लोग अलीगढ़ जनपद के नौसेरवला क्षेत्र के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग गुरुग्राम में रहकर फेरी लगाने का काम करते थे। सभी लोग रविवार को गुरुग्राम से हाथरस के सिकंदराराऊ स्थित नौरंगाबाद में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। नौरंगाबाद में हाजी वारिस की बेटी के विवाह का कार्यक्रम था। इसी दौरान बिलार गांव के पास दोपहर अचानक पीछे से आ रही एक प्राइवेट ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि टेंपों बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में जान गंवाने वालों में छोटी और मोती नाम की दो सगी बहनें हैं। साथ ही पांच वर्षीय बच्चे पहाद और 35 वर्षीय महिला सबीना की भी मौत हो गयी है। वहीं इस हादसे में कई लोग घायल हो गये। बताया जा रहा है कि टेंपो में टक्कर मारने के बाद बस चालक कुछ दूर तक उसे घसीटता हुआ ले गया और फिर मौके से भाग निकला।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंची और हादसे में घायल लोगों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों को अकराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं कुछ लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद फरार बस चालक की पुलिस तलाश कर रही है।  

Explore Related Topics

Hathras Road Accident Sikandra Rao Accident UP Road Accident News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News