Friday, 20 November 2026 | Lucknow | 29°C

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीख घोषित, 26-27 फरवरी 2027 को होगा एग्जाम

UPTET 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज की ओर से यह परीक्षा 26 और 27 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी।
Bureau
Bureau News Desk
19 Nov 2026
12:55 PM
1 min read
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीख घोषित, 26-27 फरवरी 2027 को होगा एग्जाम
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
24 नवंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
23 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे फीस
अभ्यर्थियों के लिए OTR अनिवार्य
फरवरी 2027 में होगी परीक्षा

UPTET 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की ओर से यह परीक्षा 26 और 27 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। आयोग के अनुसार प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए विस्तृत विज्ञापन 24 नवंबर 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसी दिन से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इस बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक सभी उम्मीदवारों को पहले OTR प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद ही वे यूपीटीईटी-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित विस्तृत विज्ञापन और निर्देश-पुस्तिका आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक https://uptet.upessc.org/otr/info के माध्यम से देख सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले पात्रता और जरूरी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।

आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि UPTET-2026 के लिए विज्ञापन जारी होने और ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन शुरू होने की तारीख 24 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी 23 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे। वहीं, आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार की गलती होने पर उम्मीदवारों को सुधार का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए 27 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन संशोधन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। UPTET-2026 का आयोजन 26 और 27 फरवरी 2027 को किया जाएगा। ऐसे में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अभी से परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें और आवेदन से पहले OTR प्रक्रिया पूरी कर लें। परीक्षा से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Explore Related Topics

UPTET 2026 UPTET 2026 Notification UPTET Exam Date 2027

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News