Akhilesh Yadav: गोरखपुर में बीते बुधवार को समाजवादी पार्टी की पीडीए रथ यात्रा के दौरान हुए हादसे में भारतीय जनता पार्टी के नेता के पुत्र की मौत हो गयी। जिसको लेकर सियासी बयानबाजी चरम पर है। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हादसे में गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर गोरखपुर हादसे में पर गहरी संवेदना प्रकट की। साथ ही गोरखपुर में रोड शो के दौरान बच्चे की मृत्यु कोे लेकर वार करने वालों पर सपा प्रमुख ने करारा पलटवार भी किया है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि हादस में मासूम की मृत्यु हो जाने पर सब सभी आहत हैं। परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। अपने पोस्ट में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर में रोड शो के दौरान बच्चे की मौत हो जाने को लेकर लगातार जुबानी वार करने वालों पर लखनऊ अग्निकांड का जिक्र करते हुए करारा पलटवार भी किया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिखा कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसे पर राजनीति करने वालों को लखनऊ अग्निकांड को जरूर याद करना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लखनऊ अग्निकांड में मृतक की मां के साथ किस तरह से दुर्व्यवहार किया गया और धमकी भी दी गयी थी। उन्होंने आगे लिखा कि शोक का नाटक करने वालों का स्वांग जनता समझ रही है।
उल्लेखनीय है कि गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र के झारखंडी इलाके में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ था। इसमें भाजपा नेता ओंकार सिंह के 13 वर्षीय बेटे आर्यवर्धन सिंह की जान चली गई। वह चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के राजधानी गांव का रहने वाला था। परिजनों के मुताबिक हादसा बुधवार दोपहर कूड़ाघाट में हुआ। आरोप है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो से लौट रही जेसीबी की चपेट में आने से आर्यवर्धन गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे तत्काल इलाज के लिए एम्स गोरखपुर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग उसके घर पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। अब इस मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें