Friday, 20 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाएगी योगी सरकार, शुरू होगी 'आयुष्मान गुणवत्ता यात्रा'

UP News: प्रदेशभर में जल्द ही 'आयुष्मान गुणवत्ता यात्रा' अभियान शुरू किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिक से अधिक गुणवत्तापूर्ण अस्पतालों को जोड़ना और पहले से सूचीबद्ध अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं का स्तर बेहतर बनाना है।
Bureau
Bureau News Desk
19 Nov 2026
04:50 PM
1 min read
UP News: स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाएगी योगी सरकार, शुरू होगी 'आयुष्मान गुणवत्ता यात्रा'
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
आयुष्मान भारत योजना से जुड़ेंगे अधिक गुणवत्ता वाले अस्पताल
पहले से सूचीबद्ध अस्पतालों को भी मिलेगा NABH मानकों के अनुरूप सुविधाएं विकसित करने का प्रोत्साहन
पहले से जुड़े अस्पतालों की गुणवत्ता भी सुधरेगी
अस्पतालों की संख्या के साथ इलाज की गुणवत्ता पर भी जोर

UP News: प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए योगी सरकार एक नई पहल करने जा रही है। राज्य में जल्द ही 'आयुष्मान गुणवत्ता यात्रा' अभियान शुरू किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिक से अधिक गुणवत्तापूर्ण अस्पतालों को जोड़ना और पहले से सूचीबद्ध अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं का स्तर बेहतर बनाना है।

सरकार का मानना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार केवल अस्पतालों और बेड की संख्या बढ़ाने से नहीं होगा, बल्कि मरीजों को सुरक्षित, भरोसेमंद और बेहतर इलाज उपलब्ध कराना भी जरूरी है। इसी दिशा में इस अभियान के माध्यम से अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं वाले अस्पतालों में इलाज कराने के अधिक विकल्प मिल सकेंगे।

स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (साचीज) की सीईओ अर्चना वर्मा ने बताया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए यह विशेष अभियान प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एनएबीएच) से मान्यता प्राप्त उन अस्पतालों की पहचान की जाएगी, जो अभी तक आयुष्मान भारत योजना से नहीं जुड़े हैं। ऐसे अस्पतालों को योजना में सूचीबद्ध होने यानी एम्पैनलमेंट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन को योजना से जुड़ने की प्रक्रिया और जरूरी औपचारिकताओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे आयुष्मान कार्डधारकों को बेहतर सुविधाओं वाले अस्पतालों में उपचार का अवसर मिलेगा।

अर्चना वर्मा के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य केवल नए अस्पतालों को जोड़ना नहीं है, बल्कि पहले से आयुष्मान योजना में शामिल अस्पतालों की चिकित्सा सुविधाओं को भी बेहतर बनाना है। इसके लिए अस्पतालों को एनएबीएच मान्यता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा, उपचार व्यवस्था, स्वच्छता और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता से जुड़े राष्ट्रीय मानकों को अपनाने पर जोर दिया जाएगा।

अभियान के दौरान अस्पतालों को गुणवत्ता मानकों की जानकारी देने के साथ उन क्षेत्रों की पहचान भी की जाएगी, जहां सुधार की आवश्यकता है। साथ ही NABH प्रमाणन प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई जाएगी। 'आयुष्मान गुणवत्ता यात्रा' के तहत अस्पतालों, चिकित्सा विशेषज्ञों और संबंधित संस्थाओं के साथ संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में अस्पतालों को बताया जाएगा कि गुणवत्ता प्रमाणन केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि इससे मरीजों की सुरक्षा, उपचार व्यवस्था और अस्पतालों की जवाबदेही बेहतर होती है। 

Explore Related Topics

Ayushman Quality Yatra Yogi Government Ayushman Bharat Yojana

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News