Friday, 20 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP Politics: योगी के बयान पर चंद्रशेखर का पलटवार, सीएम को बिजनौर से चुनाव लड़ने की दी चुनौती

UP Politics: योगी के बी-टीम वाले बयान पर चंद्रशेखर आजाद ने पलटवार करते हुए उन्हें बिजनौर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी।
Bureau
Bureau News Desk
19 Nov 2026
01:37 PM
1 min read
UP Politics: योगी के बयान पर चंद्रशेखर का पलटवार, सीएम को बिजनौर से चुनाव लड़ने की दी चुनौती
सोर्स - फाइल फोटो
हाइलाइट्स
योगी के बयान पर चंद्रशेखर का पलटवार
मुख्यमंत्री को बिजनौर से चुनाव लड़ने की चुनौती
चंद्रशेखर बोले- हम किसी की बी-टीम नहीं
बी-टीम वाले बयान पर गरमाई सियासत

UP Politics: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और चंद्रशेखर आजाद के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चंद्रशेखर को सपा और कांग्रेस को टीम-B बताने वाले बयान पर अब चंद्रशेखर ने पलटवार करते हुए सीएम योगी को बिजनौर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।

चंद्रशेखर आजाद ने बुधवार को कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा ना किसी की B-टीम है और ना ही, किसी के इशारे पर राजनीति करता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक असफलताओ को छिपाने के लिए दूसरों पर  B-टीम का ठप्पा लगाने के बजाय मुख्यमंत्री को बिजनौर से चुनाव लड़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उनके संगठन का उद्देश्य बहुजन समाज को अधिकार, सम्मान और राजनीति में बराबर की हिस्सेदारी दिलाना है। उन्होंने कहा कि उनका मोर्चा आम जनता के लिए काम करता है और उसे किसी के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। उनके राजनीतिक भविष्य का फैसला जनता करेगी, ना की सरकार में बैठे लोग।

दरअसल, एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। इस दौरान उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद पर निशाना साधते हुए दोनों को इंडी गठबंधन की बी-टीम बताया था।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि दोनों नेताओं के राजनीतिक एजेंडे और गतिविधियों से सपा और कांग्रेस को मदद मिलती है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज को बांटकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'बंटोगे तो कटोगे' का नारा समाज को बांटने के लिए नहीं, बल्कि लोगों को एकजुट और सतर्क रहने का संदेश है। उन्होंने सपा-कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने और संस्थाओं में इस्लामी प्रभाव बढ़ाने का आरोप भी लगाया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर चंद्रशेखर आजाद ने जवाब देते हुए कहा कि, उनका संगठन अपनी अलग विचारधारा रखता है और किसी के इशारे पर काम नहीं करता। दोनों नेताओं के बयान के बाद यूपी की राजनीति में चर्चा तेज हो गई है।

 

Explore Related Topics

Chandrashekhar Azad Statement Yogi Adityanath Statement UP Political News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News