अखिलेश के वन्दे मातरम के बयान पर सीएम योगी ने किया पलटवार, बोले इन चेहरों को पहचानो...

News Desk 11 Nov 2025, 02:30 PM 1 min read
अखिलेश के वन्दे मातरम के बयान पर सीएम योगी  ने किया पलटवार, बोले इन चेहरों को पहचानो...


>उत्तर प्रदेश में स्कूलों में वंदे मातरम् अनिवार्य किए जाने के फैसले पर शुरू हुई सियासत थमने का नाम नहीं ले रही। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा तंज कसने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाराबंकी में मंच से कड़ा पलटवार किया।


>सीएम योगी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो वंदे मातरम् का विरोध करते हैं, वे भारत माता का विरोध करते हैं। ऐसे चेहरों को पहचानना होगा। ये वही लोग हैं जो सरकारी योजनाओं का लाभ लेने सबसे आगे खड़े रहते हैं, लेकिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत की बात आती है तो पीछे हट जाते हैं। सीएम योगी ने कहा कि आज भी कुछ लोग हिंदुस्तान में रहकर, यहीं की रोटी खाकर, यहीं की हवा में सांस लेकर भी वंदे मातरम नहीं बोलते। हम उनकी मंशा भली-भांति समझते हैं।


>बाराबंकी में ₹1,734 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय भावना पर जोर देते हुए कहा हम जिएंगे तो देश के लिए, मरेंगे तो देश के लिए। राष्ट्र सर्वोपरि है, व्यक्तिगत दुश्मनी या मित्रता इससे ऊपर नहीं हो सकती। उन्होंने किसानों का सम्मान करते हुए कहा कि सरकार रामसनेही घाट क्षेत्र में 232 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर रही है, जिससे रोजगार और विकास को नई गति मिलेगी।


>प्रदेश सरकार ने हाल ही में निर्णय लिया है कि यूपी के सभी स्कूलों में वंदे मातरम का सामूहिक गायन अनिवार्य होगा। इस पर अखिलेश यादव ने टिप्पणी की थी, जिसके बाद यह मुद्दा राजनीतिक बन गया। 

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

3 दशक पत्रकारिता के बाद नई पारी, रामनगर के योग दिवस आयोजन से क्यों बढ़ी केपी तिवारी की चर्चा?
अतीक अहमद का जिक्र करते हुए मंत्री सतीश शर्मा की टिप्पणी से बढ़ी सियासी हलचल
सुबह के सात बजते ही महादेवा ऑडिटोरियम में बदला माहौल, योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग
योग दिवस पर बाराबंकी में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगर में हजारों लोग एक साथ करेंगे योग
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गांव-गांव पहुंचा जनसंपर्क अभियान, योग दिवस कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बाराबंकी पहुंचे एडीजी, केंद्रों की व्यवस्थाएं परखी
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में रामनगर की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बड़ा मंगल पर बाराबंकी में श्रद्धा का उत्साह, भंडारों में दिनभर लगी श्रद्धालुओं की कतारें