यीडा बदलेगा ग्रेटर नोएडा की तस्वीर

यीडा की नई योजनाओं से विकास को मिलेगी रफ्तार, ग्रेटर नोएडा के कायाकल्प की तैयारी
News Desk 18 Jun 2025, 12:15 PM 1 min read
यीडा बदलेगा ग्रेटर नोएडा की तस्वीर


>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “उत्तम प्रदेश” के विज़न को जमीन पर उतारते हुए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YIDA) ने एक बार फिर विकास की रफ्तार तेज करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को आयोजित 85वीं बोर्ड बैठक में 54 महत्त्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जो ग्रेटर नोएडा और आसपास के यीडा क्षेत्र को नई दिशा देंगे।


>बैठक में अध्यक्ष आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह और कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में ये फैसले लिए गए। इन प्रस्तावों में सुरक्षा, पर्यटन, औद्योगिक विस्तार, ग्रामीण विकास और भूखंड आवंटन से जुड़े क्रांतिकारी निर्णय शामिल हैं।


>बैठक में सुरक्षा के लिहाज से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्षेत्र में 1000 वर्गमीटर भूमि पर नया पुलिस थाना स्थापित करने की मंजूरी दी गई। इसके अलावा सेक्टर 22एफ और 23बी में गोल्फ कोर्स, यमुना हाट, जिमखाना क्लब जैसी परियोजनाओं के साथ-साथ किंगडम ऑफ ड्रीम्स, ओलंपिक विलेज, थीम पार्क, एविएशन म्यूजियम जैसे मेगा प्रोजेक्ट्स को भी प्रस्तावित किया गया है। ये सभी प्रोजेक्ट PPP मोड पर विकसित किए जाएंगे।


>यीडा की योजना सिर्फ शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं रही, बल्कि ग्रामीण आबादी के 200 मीटर दायरे में रेजिडेंशियल और कमर्शियल विकास के लिए नया फ्रेमवर्क भी तैयार किया गया है। मास्टर प्लान-2031 के तहत गांवों के आसपास की भूमि का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।


>बैठक में सेक्टर-10 में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) की स्थापना को मंजूरी मिली, जिसमें 200 एकड़ भूमि पर इंटरनेशनल डाटा सेंटर, हॉस्टल और स्किल सेंटर जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। वहीं, सेक्टर-18 और 32 में फायर स्टेशन, सेक्टर-29 में एविएशन क्लस्टर और औद्योगिक विकास को और मजबूती मिलेगी।


>पहले की OTS योजना से 551 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी, जिसे फिर से 1 जुलाई से 31 अगस्त 2025 तक शुरू किया जाएगा। इससे डिफॉल्टरों को पुनः मौका मिलेगा। साथ ही, 30 वर्गमीटर के 28,900 भूखंड इन्फॉर्मल सेक्टर के लिए विकसित किए जाएंगे। स्टील इंडस्ट्रियल क्लस्टर के लिए 2 हेक्टेयर भूमि आरक्षित की गई है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?