लखनऊ रेजिडेंसी में योग का संगम, सैकड़ों लोगों के बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

योग दिवस पर ऐतिहासिक रेजिडेंसी में जुटे लोग, योग से लेकर भारतीय संस्कृति और नीट परीक्षा तक कई मुद्दों पर बोले उपमुख्यमंत्री

 

शनिवार सुबह लखनऊ की ऐतिहासिक रेजिडेंसी का नजारा कुछ अलग था। आम दिनों की तुलना में इस बार यहां बड़ी संख्या में लोग एक साथ योगाभ्यास करते नजर आए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी भी शामिल हुए। सुबह की ताजी हवा और रेजिडेंसी के ऐतिहासिक वातावरण के बीच सैकड़ों लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

 

यह खबर भी पढ़े - यूपी वालों को कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने बताया अगले 5 दिनों का पूरा हाल

 

योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लोगों को संबोधित करते हुए योग को स्वस्थ जीवन की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि योग मन और शरीर दोनों को स्वस्थ रखने का माध्यम है और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। ब्रजेश पाठक ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज दुनिया के अनेक देशों में योग अपनाया जा रहा है और लोग इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं।

 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद भारतीय संस्कृति का परचम विश्व स्तर पर और अधिक मजबूती से स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली और आज पूरी दुनिया योग से जुड़ रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर दैनिक क्रिया के रूप में अपनाना चाहिए, जिससे तन और मन दोनों स्वस्थ रह सकें।

 


डीएम विशाख जी

 

लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी ने भी योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखने को मिली। योगाभ्यास के साथ स्वस्थ जीवनशैली और जनजागरूकता का संदेश भी दिया गया।

 


उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

 

योग दिवस के कार्यक्रम के दौरान ब्रजेश पाठक ने नीट परीक्षा को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा पूरी तरह सकुशल संपन्न हो रही है और सरकार की प्रतिबद्धता है कि किसी भी परिस्थिति में युवाओं के हितों को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। ब्रजेश पाठक ने कहा कि सभी अधिकारी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

 

हाल के घटनाक्रमों को लेकर पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे मामले में एसआईटी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

योग दिवस के इस आयोजन में केवल सामूहिक योगाभ्यास ही नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, भारतीय संस्कृति और युवाओं के हितों से जुड़े मुद्दे भी चर्चा में रहे। ऐतिहासिक रेजिडेंसी परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी में आयोजित प्रमुख आयोजनों में शामिल रहा।


 

टैग्स :  ब्रजेश पाठक, योग दिवस 2026, लखनऊ रेजिडेंसी योग कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, NEET परीक्षा, विशाख जी, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

जब अस्पताल के डॉक्टरों ने ही बताया क्यों जरूरी है रोज एक घंटा योग, लखनऊ के बलरामपुर चिकित्सालय में दिखी अलग तस्वीर
डॉक्टर, छात्र और स्टाफ एक साथ आए नजर, योग दिवस पर लोहिया संस्थान में दिखी अलग तस्वीर
यूपी वालों को कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने बताया अगले 5 दिनों का पूरा हाल
'मेरे विधायक खुद सपा का झंडा लगा रहे हैं', राजभर को लेकर लखनऊ में लगे पोस्टर
पीडीए फॉर्मूले के बाद अब 'पीडीए पेड़', अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा का नया अभियान
सवा दो करोड़ के कैंसर दवा फर्जीवाड़े में जांच पूरी, नोडल अधिकारी पर कार्रवाई की सिफारिश
जमीन के बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष, लखनऊ में बेटे ने फावड़े से पिता पर किए ताबड़तोड़ वार, इलाज के दौरान मौत
महिला का ब्लड ग्रुप था B+, चढ़ा दिया A+? मौत के बाद परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल
योग दिवस पर यूपी में बनेगा नया रिकॉर्ड, 21 जून को 1.42 करोड़ छात्र करेंगे योगाभ्यास