योगी आदित्यनाथ का मुजफ्फरनगर दौरा: सतगुरु समनदास जी आश्रम के मुख्य द्वार का किया लोकार्पण

News Desk 11 Jun 2025, 02:28 AM 1 min read
योगी आदित्यनाथ का मुजफ्फरनगर दौरा: सतगुरु समनदास जी आश्रम के मुख्य द्वार का किया लोकार्पण


>उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध श्री सतगुरु समनदास जी आश्रम में आयोजित एक भव्य संत समागम एवं सत्संग समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम के मुख्य द्वार का लोकार्पण किया और श्री सतगुरु समनदास जी महाराज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।


>यह कार्यक्रम संत स्वामी ज्ञान भिक्षुक दास जी महाराज की 65वीं पुण्यतिथि एवं सतगुरु समनदास जी महाराज की पुण्य स्मृति को समर्पित था, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं और संत महापुरुषों ने भाग लिया।


>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा, “संतों की शिक्षाएं समाज को आध्यात्मिक दिशा देती हैं और मानवीय मूल्यों को मजबूती प्रदान करती हैं। हम सबको उनके बताए मार्ग पर चलकर एक सशक्त, समरस और आध्यात्मिक भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।”

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें