योगी सरकार के ‘मिशन कर्मयोगी’ से बढ़ रही पारदर्शिता और दक्षता

UP News: योगी सरकार का डिजिटल सुशासन अब नई ऊँचाइयों को छू रहा है, मिशन कर्मयोगी से अधिकारी बन रहे हैं दक्ष, पारदर्शी और जनता के प्रति जवाबदेह।
News Desk 24 Oct 2025, 07:22 AM 1 min read
योगी सरकार के ‘मिशन कर्मयोगी’ से बढ़ रही पारदर्शिता और दक्षता


>लखनऊ, 24 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल में डिजिटल शासन की नई दिशा साफ नजर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी पहल ‘मिशन कर्मयोगी’ के तहत योगी सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को डिजिटल प्रशिक्षण से जोड़कर कार्यकुशलता और पारदर्शिता में अभूतपूर्व सुधार किया है। समाज कल्याण विभाग इस बदलाव का अग्रणी चेहरा बनकर उभरा है।


>समाज कल्याण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अब आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल के माध्यम से प्रशिक्षण ले रहे हैं। सितंबर 2025 तक कुल 3,900 अधिकारी और कर्मचारी पंजीकृत हो चुके हैं, जिन्होंने 21,150 ऑनलाइन कोर्स पूरे किए। इनमें लगभग 15,893 घंटे का प्रशिक्षण शामिल है। प्रशिक्षण से न केवल कर्मचारियों की दक्षता बढ़ी है, बल्कि सरकारी सेवाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही भी मजबूत हुई है।


>प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में तकनीकी दक्षता और प्रशासनिक सुधार पर विशेष ध्यान दिया गया है। ‘योगा ब्रेक एट वर्कप्लेस’ जैसे पाठ्यक्रम तनावमुक्त कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देते हैं, जबकि POSH Act 2013 से कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा को सुनिश्चित किया गया है। इसके अलावा ‘Procurement Process on GeM’, ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020’, ‘Basics of Artificial Intelligence’ और ‘Right to Information Act’ जैसे कोर्स सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता, तकनीकी कुशलता और जनता के प्रति जवाबदेही बढ़ा रहे हैं।


>मिशन कर्मयोगी के तहत डिजिटल प्रशिक्षण योगी सरकार के उस दृष्टिकोण का हिस्सा है जिसमें शासन को पेपरलेस, पारदर्शी और परिणामोन्मुख बनाया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ाने और कर्मचारियों में जिम्मेदारी की भावना जगाने में उल्लेखनीय सफलता पाई है।


>समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि डिजिटल प्रशिक्षण के जरिए अधिकारी और कर्मचारी जनता के प्रति अधिक जवाबदेह बन रहे हैं। दक्षता से सेवा की गुणवत्ता बढ़ रही है और यही योगी सरकार के सुशासन का आधार है। उन्होंने कहा कि मिशन कर्मयोगी के प्रभाव से सरकारी सेवाएं तेज, पारदर्शी और प्रभावी बन रही हैं, जिससे जनता को योजनाओं का लाभ अधिक सहजता और भरोसे के साथ मिल रहा है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?