यूपी में अपराधियों के लिए नो एंट्री - 30 हजार गिरफ्तार, 9 हजार गोलियों का शिकार

यूपी में अपराधियों की नहीं खेर- योगी राज में 9 हजार से ज्यादा को लगी गोली, 30 हजार से अधिक सलाखों के पीछे
News Desk 17 Jul 2025, 05:10 AM 1 min read
यूपी में अपराधियों के लिए नो एंट्री - 30 हजार गिरफ्तार, 9 हजार गोलियों का शिकार

लखनऊ - उत्तर प्रदेश में अपराध के खिलाफ छेड़े गए युद्ध ने नया इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को अपनाते हुए यूपी पुलिस ने बीते आठ वर्षों में अपराध की कमर तोड़ दी है। इस अभियान की सबसे बड़ी तस्वीर यह है कि 30,694 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 9,467 अपराधियों को मुठभेड़ के दौरान पैरों में गोली लगी, जबकि 238 अपराधी ढेर कर दिए गए।

योगी सरकार की नीति साफ रही है - अपराध छोड़ो या उत्तर प्रदेश छोड़ो। और इस नीति को जमीन पर उतारने में यूपी पुलिस ने दिन-रात एक कर दिया।

14,973 पुलिस कार्रवाइयों में टूटी अपराध की कमर

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के अनुसार, यूपी पुलिस ने वर्ष 2017 से अब तक कुल 14,973 मुठभेड़ें की हैं, जिनमें से सबसे अधिक कार्रवाई मेरठ जोन में हुई है।

  • मेरठ जोन: 7,969 अपराधी गिरफ्तार, 2,911 घायल

  • आगरा जोन: 5,529 गिरफ्तार, 741 घायल

  • बरेली जोन: 4,383 गिरफ्तार, 921 घायल

  • वाराणसी जोन: 2,029 गिरफ्तार, 620 घायल

कमिश्नरेट में भी चला ‘ऑपरेशन क्लीन अप’

योगी सरकार के निर्देशन में कमिश्नरेट पुलिस भी पीछे नहीं रही।

  • गौतमबुद्धनगर: 1,983 गिरफ्तार, 1,180 घायल

  • गाजियाबाद: 1,133 गिरफ्तार, 686 घायल

  • आगरा कमिश्नरेट: 1,060 गिरफ्तार, 271 घायल

इन आंकड़ों से साफ है कि पुलिस हर मोर्चे पर अपराधियों को घेर रही है और कानून का खौफ दोबारा स्थापित हो रहा है।

योगी मॉडल बना ‘सुरक्षा का प्रतीक’

योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालते ही स्पष्ट कर दिया था — अपराधियों को या तो सुधरना होगा या प्रदेश छोड़ना होगा।

  • यूपी पुलिस को अत्याधुनिक हथियारों और तकनीकी ट्रेनिंग से लैस किया गया।

  • तेजी से कार्रवाई करने वाली SOG, STF और ATS जैसी टीमें सक्रिय की गईं।

  • अपराधियों की संपत्तियों पर बुलडोज़र चला, माफिया नेटवर्क ध्वस्त हुए।

नतीजा ये है कि आज यूपी देश के सबसे सुरक्षित राज्यों में गिना जा रहा है। विदेशों में भी योगी सरकार की कानून व्यवस्था की मिसाल दी जा रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?