दर्शकों के लिए खुशखबरी, फिर गुलजार होगा लखनऊ का चिड़ियाघर

News Desk 29 May 2025, 03:22 AM 1 min read
दर्शकों के लिए खुशखबरी, फिर गुलजार होगा लखनऊ का चिड़ियाघर


>राजधानीवासियों और वन्य जीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। गर्मी की छुट्टियों में बच्चों की मायूसी अब दूर होने वाली है, क्योंकि लखनऊ का नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान (लखनऊ चिड़ियाघर) कल यानी 29 मई 2025 से फिर से दर्शकों के लिए खोल दिया जाएगा। बीते दो सप्ताह से यह चिड़ियाघर बर्ड फ्लू के खतरे के चलते अस्थाई रूप से बंद था।


>प्राणी उद्यान की निदेशक अदिति शर्मा ने जानकारी दी कि गोरखपुर और कानपुर के चिड़ियाघरों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद एहतियातन लखनऊ के चिड़ियाघर को भी बंद किया गया था, हालांकि लखनऊ स्थित इस चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू संक्रमण की कोई पुष्टि नहीं हुई।


>पिछले दो हफ्तों से प्राणी उद्यान में निरंतर निगरानी और परीक्षण जारी था। चूंकि किसी भी प्रकार के संक्रमण के प्रमाण नहीं मिले हैं, इसलिए इसे पुनः आम जनता के लिए खोलने का निर्णय लिया गया है।

गोरखपुर और कानपुर के प्राणी उद्यान अभी रहेंगे बंद


>हालांकि गोरखपुर और कानपुर के चिड़ियाघर अभी भी बंद रहेंगे, क्योंकि वहां बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई है। जब तक वहां के हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक इन प्राणी उद्यानों को नहीं खोला जाएगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?