लखनऊ में हुआ भयावर बस एक्सीडेंट : एक के बाद एक कई गाड़ियो में मारी टक्कर

News Desk 09 May 2025, 08:32 AM 1 min read
लखनऊ में हुआ भयावर बस एक्सीडेंट : एक के बाद एक कई गाड़ियो में मारी टक्कर


>शुक्रवार दोपहर लखनऊ की व्यस्त कानपुर रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसने न सिर्फ यातायात को ठप कर दिया बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए। किदवईनगर डिपो से चारबाग होते हुए कानपुर जा रही रोडवेज बस (UP 77 AN 1791) जुनाबगंज तिराहे के पास स्टेयरिंग फेल होने के कारण बेकाबू हो गई और एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मारती हुई दुकान में घुसकर पलट गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में कुल 9 लोग घायल हुए, जिनमें दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं।


>हादसे की भयावहता


>घटना में घायलों की सूची लंबी है—कानपुर के बस चालक सूरज, बिजनौर के रवि कुमार, उन्नाव के साहिल और जितेंद्र कुमार, लखीमपुर के मिथिलेश, बिहार की संगीता और उनके दो नन्हे बच्चे निशांत (3 वर्ष) और रेयांश (5 माह), इसके अलावा ई-रिक्शा चालक विनय और छोटा हाथी चला रहे मोनू को भी गंभीर चोटें आईं। राहत की बात यह रही कि अधिकतर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, लेकिन यह सवाल अपनी जगह कायम है कि क्या यह हादसा रोका जा सकता था?


>तकनीकी खामी या रखरखाव में लापरवाही?


>बस की स्टेयरिंग फेल होना इस पूरे हादसे की जड़ है। एक भारी वाहन, जिसमें 25 यात्री सवार थे, यदि सड़क पर चलने से पहले ठीक से जांचा नहीं गया था, तो यह सिर्फ तकनीकी चूक नहीं, बल्कि प्रशासन और रोडवेज प्रबंधन की लापरवाही भी है। क्या बसों की नियमित जांच की व्यवस्था वाकई कारगर है? अगर हां, तो इतनी बड़ी चूक कैसे हुई?


>रेस्क्यू में तत्परता, लेकिन सवाल बाकी हैं


>हादसे के बाद मौके पर एडीसीपी अमित कुमावत ने पुलिस बल के साथ तत्काल पहुंचकर राहत कार्य शुरू करवाया। स्थानीय लोगों ने भी साहसिकता दिखाई और पलटी हुई बस से यात्रियों को बाहर निकालने में सहायता की। करीब एक घंटे तक कानपुर रोड पर लंबा जाम लगा रहा। दो क्रेनों की मदद से बस और अन्य क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया। लेकिन सवाल यही है कि क्या हमारी सड़कें और व्यवस्था अचानक आने वाले ऐसे खतरों से निपटने के लिए तैयार हैं?

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?