Wednesday, 23 September 2026 | Lucknow | 29°C

शादी की खुशियां बनीं हंगामे का शिकार: द्वारपूजा में नशे में धुत लोगों ने मचाया उत्पात, महिलाओं से की मारपीट, जेवरात भी छीने

बाराबंकी के सतरिख में विवाह के दौरान नशे में धुत लोगों ने की दूल्हन पक्ष से मारपीट, महिलाओं के जेवर भी छीने! द्वारपूजा की रस्म के दौरान बिगड़ा माहौल, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कराया शांत।
News Desk
News Desk News Desk
08 May 2025
06:52 AM
1 min read
शादी की खुशियां बनीं हंगामे का शिकार: द्वारपूजा में नशे में धुत लोगों ने मचाया उत्पात, महिलाओं से की मारपीट, जेवरात भी छीने
हाइलाइट्स
बाराबंकी के सतरिख में विवाह के दौरान नशे में धुत लोगों ने की दूल्हन पक्ष से मारपीट, महिलाओं के जेवर भी छीने
द्वारपूजा की रस्म के दौरान बिगड़ा माहौल, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कराया शांत।


>शादी जैसे पावन अवसर पर बुधवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बारात में आए कुछ लोगों ने नशे की हालत में बवाल खड़ा कर दिया। मामला सतरिख थाना क्षेत्र के नरौली गांव का है, जहां विवाह के दौरान द्वारपूजा की रस्म के दौरान दूल्हन पक्ष के लोगों से जमकर गाली-गलौज और मारपीट की गई।


>पीड़ित गया प्रसाद ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी भांजी आंचल की शादी हो रही थी और बारात होलिया मऊ स्थित परी माता मंदिर आई थी। इसी दौरान खालेकपुरवा गांव के राकेश, फूलचंद, संतोष, शिवकुमार और बबन शराब के नशे में पहुंचकर लड़की वालों से अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर मारपीट पर उतर आए और गया प्रसाद की बेटी सुनीता व अनीता के साथ-साथ दामाद अमरेश को भी बुरी तरह पीटा गया।


>हद तो तब हो गई जब अनीता के कान की झुमकी और गले की सोने की चेन भी आरोपियों ने झपट ली। मामला बढ़ता देख मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और घायलों को सतरिख सीएचसी पहुंचाया गया।


>एसआई उपेंद्र यादव के अनुसार, दोनों पक्षों में फिलहाल आपसी सुलह हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


>शादी में उमंग की जगह उठी आहें, परिजन सदमे में
घटना के बाद शादी की खुशी मातम में तब्दील हो गई। परिजन जहां एक ओर दुल्हन को विदा करने की तैयारी में जुटे थे, वहीं दूसरी ओर घायल रिश्तेदारों की देखरेख और कानूनी कार्रवाई में व्यस्त हो गए। गांव में घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News