शादी के बाद आधार कार्ड में बदलना है सरनेम? जानिए आसान स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

शादी के बाद अक्सर महिलाएं अपने नाम और सरनेम में बदलाव करती हैं। ऐसे में आधार कार्ड में नाम अपडेट करना बेहद ज़रूरी हो जाता है ताकि भविष्य में किसी भी तरह की दिक्कत न आए।

शादी के बाद महिलाओं के लिए सबसे बड़ी औपचारिकता होती है अपने नाम और सरनेम को अपडेट करना। पहचान और दस्तावेजों में नाम बदलना ज़रूरी होता है ताकि भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी न आए। इसी कड़ी में सबसे अहम दस्तावेज़ है आधार कार्ड (Aadhaar Card), जो आज सिर्फ़ एक पहचान पत्र नहीं बल्कि रोज़मर्रा की ज़रूरतों से लेकर सरकारी योजनाओं तक में अनिवार्य हो चुका है।

अगर आप भी शादी के बाद आधार कार्ड में अपना सरनेम बदलना चाहती हैं, तो आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं। UIDAI (Unique Identification Authority of India) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप बेहद आसान तरीके से यह बदलाव कर सकती हैं। आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस:- 

स्टेप 1: सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: "My Aadhaar" सेक्शन में जाकर Update Demographics Data वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।

स्टेप 4: नाम अपडेट करने के लिए Name विकल्प चुनें।

स्टेप 5: यहां अपना नया नाम या सरनेम दर्ज करें।

स्टेप 6: इसके बाद Marriage Certificate और पति का आधार कार्ड बतौर दस्तावेज़ अपलोड करें।

स्टेप 7: अंत में ₹50 फीस का भुगतान करें।

ध्यान रखें कि आवेदन करने के बाद आपको एक Service Request Number (SRN) मिलेगा। इसे सुरक्षित रखें, क्योंकि इसकी मदद से आप अपने आवेदन की स्थिति (Status) आसानी से चेक कर सकेंगी।

क्यों ज़रूरी है आधार कार्ड में नाम अपडेट करना?

  • बैंक, पासपोर्ट और सरकारी योजनाओं से जुड़ी प्रक्रियाओं में परेशानी न हो।

  • पहचान से जुड़े सभी दस्तावेज़ एक समान रहें।

  • भविष्य में कानूनी और व्यक्तिगत कार्यों में सुविधा मिले।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

जाने 19 साल से बिहार की राजनीति के संकटमोचक नितीश कुमार , देश के टॉप 10 लॉन्गेस्ट सर्विंग सीएम की लिस्ट में कौन से स्थान पर?
अनजान कॉल उठा ली तो मिनटों में खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट
जानिए भारत की सबसे पुरानी ईवीएम से लेकर आधुनिक मशीनों तक का सफर, कैसे बदली वोटिंग की तकनीक
भारत को क्यों कहा जाता है ‘उपमहाद्वीप’, जानिए इसके पीछे का रहस्य
उत्तर प्रदेश का ये पार्क देगा डिज्नी वर्ल्ड और जुरासिक पार्क को टक्कर
बिना रिचार्ज कितने दिन तक चालू रहेगी आपकी सिम? Jio, Airtel और Vi यूजर्स जानें ये बड़ा नियम
अब एक्सप्रेसवे से पहचाना जाता है यूपी, गड्ढों की यादें हो गईं धुंधली
सेहत से हरियाली तक: योगी सरकार का सहजन अभियान बनेगा पोषण का पॉवर हाउस
1.4 अरब साल पुराना जीवन अब बनेगा विश्व धरोहर: सोनभद्र का सलखन फॉसिल्स पार्क यूनेस्को की सूची में शामिल