Friday, 30 October 2026 | Lucknow | 29°C

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, 23वीं मंजिल से गिरकर पिता-बेटे की मौत

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी-2 स्थित महागुन मायवुड्स सोसायटी में 23वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर पिता और उनके 11 साल बेटे की मौत हो गई।
Bureau
Bureau News Desk
30 Oct 2026
01:00 PM
1 min read
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, 23वीं मंजिल से गिरकर पिता-बेटे की मौत
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
खाटू श्याम मंदिर जाने से पहले बड़ा हादसा
23वीं मंजिल से गिरकर पिता-बेटे की मौत
बेटे को बचाने की कोशिश में पिता ने भी गंवाई जान
फूल तोड़ने बालकनी में गए थे पिता-पुत्र

Greater Noida News:  खुशियों के साथ खाटू श्याम मंदिर के दर्शन करने की तैयारी कर रहा एक परिवार शुक्रवार सुबह ऐसी त्रासदी का शिकार हुआ, जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी-2 स्थित महागुन मायवुड्स सोसायटी में 23वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर पिता और उनके 11 साल बेटे की मौत हो गई। इस  हादसे में 40 वर्षीय रणदीप पात्रा और उनके बेटे आरव की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है और पूरी सोसायटी में दुख का माहौल है ।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह परिवार को खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए निकलना था। जिसके लिए  घर में सुबह से ही पूजा की  तैयारियां चल रही थीं। बताया गया है कि मंदिर जाने से पहले पूजा के लिए फूल तोड़ने रणदीप अपने बेटे आरव के साथ बालकनी में गए थे। बालकनी में पौधों और फूलों के पास सीढ़ी लगाई गई थी।इसी दौरान अचानक आरव का पैर फिसल गया और वह संतुलन खो बैठा।

बेटे को गिरता देखकर पिता  रणदीप बेटे को बचाने के लिए आगे बढ़े, लेकिन इस कोशिश में उनका भी संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते पिता और बेटा दोनों 23वीं मंजिल से नीचे गिर गए और उन दोनो की दर्दनाक मौत हो गई वही,  बारिश के कारण बालकनी में फिसलन होने की बात भी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस हादसे ने परिवार की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। जो परिवार सुबह मंदिर में पूजा करने और भगवान के दर्शन करने की तैयारी कर रहा था, उसी सुबह घर के दो सदस्यों की जिंदगी एक पल में खत्म हो गई और परिवार पर दुखो का पहाड़ टुट पड़ा । पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद हादसे से जुड़ी अन्य परिस्थितियां स्पष्ट होंगी।

Explore Related Topics

Greater Noida News Greater Noida West Accident Father Son Death

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News