आगरा में भोर का मातम: डिवाइडर पर बैठे तीन मॉर्निंग वॉकर्स को कुचलती चली गई तेज़ रफ्तार मैक्स, चार की मौत

News Desk 17 Jun 2025, 10:35 PM 1 min read
आगरा में भोर का मातम: डिवाइडर पर बैठे तीन मॉर्निंग वॉकर्स को कुचलती चली गई तेज़ रफ्तार मैक्स, चार की मौत


>उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा हुआ, जिसने मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्गों की जान ले ली। तेज़ रफ्तार से दौड़ रही आम से भरी एक मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। डिवाइडर पर बैठे तीन लोग वाहन के नीचे दब गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सुबह-सुबह टहलना पड़ा जानलेवा


>हादसा थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के शाहदरा इलाके में सुबह करीब 4 बजे हुआ। राजेश (55), हरीबाबू (65) और रामेश्वर, जो रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे, टहलने के बाद सड़क के बीच डिवाइडर पर बैठ गए थे। तभी लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार मैक्स वाहन अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और तीनों को रौंदती हुई पलट गई।


>
>हादसे के बाद मैक्स का चालक वाहन में ही फंस गया, और करीब एक घंटे तक तड़पता रहा। पुलिस और स्थानीय लोगों ने पहले हाथों से वाहन का दरवाज़ा खोलने की कोशिश की, लेकिन सफलता न मिलने पर कटर मंगाया गया। गाड़ी को काटकर चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी भी मौत हो चुकी थी। मैक्स में मौजूद एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया, जिसे पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।


>


>
>हादसे के बाद मैक्स में भरे आम सड़क पर बिखर गए, और तेज़ रफ्तार के कारण वहां एक घंटे तक लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा। पुलिस ने क्रेन बुलवाकर वाहन को हटवाया और यातायात को फिर से सुचारु कराया।


>


>
>पुलिस को हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से डिवाइडर पर पलटी मैक्स को हटाया गया और तीनों बुजुर्गों के शव बाहर निकाले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

लखनऊ हादसे के अगले दिन आगरा में बढ़ी बेचैनी, धुआं उठते ही कोचिंग से बाहर निकाले गए छात्र
'सिर्फ नाम बदला, काम नहीं हुआ', अखिलेश के बयान के बाद सरकार ने बताया कितना बना म्यूजियम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फर्जी नाम से भेजी गई शिकायत, आगरा में एक ही परिवार के तीन लोगों पर मुकदमा
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: कंटेनर में पीछे से घुसी कार, तीन की मौत, पांच घायल
आगरा में पानी संकट पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, खाली बर्तन रख सड़क जाम
यूपी बना विश्वास का प्रतीक, यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी: मुख्यमंत्री योगी
ताजमहल का टिकट सिर्फ ₹30? एएसआई की पायलट वेबसाइट से टूरिस्ट हुए कन्फ्यूज, असली साइट क्या है जानिए
गुस्साई मंत्री बोलीं- ‘सीएम योगी से करूंगी शिकायत
वैष्णो देवी यात्रा में दर्दनाक हादसा: आगरा के परिवार के 3 सदस्य की मौत, 1 अब भी लापता