UP MLC Election 2026: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में हुए मतदान के दौरान आगरा शिक्षक खंड से समाजवादी पार्टी उम्मीदवार डॉ. आकाश अग्रवाल ने गंभीर आरोप लगाए। मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी और समर्थकों को परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए डाॅ. आकाश अग्रवाल मीडिया के सामने अचानक भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे। इस दौरान डाॅ. अग्रवाल ने लखनऊ जाकर इस्लाम कबूल कर लेने की बात तक कह दी। सपा उम्मीदवार के बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई।
डॉ. आकाश अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि मतदान केंद्रों पर उनके समर्थकों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया गया। खेरागढ़ के एक मतदान केंद्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी के भोजन के दौरान सभी लोगों को बाहर निकाल दिया गया था। उन्होंने मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। सपा उम्मीदवार डॉ. आकाश अग्रवाल ने छाता बूथ पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप भी लगाया।
मीडिया से बातचीत में उम्मीदवार डॉ. आकाश अग्रवाल ने कहा कि अधिकारियों द्वारा उनके कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की गई और उन्हें प्रताड़ित किया गया। डॉ. अग्रवाल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उनके साथ इस तरह का व्यवहार किया गया, मानो वह कोई अपराधी हों। उन्होंने कहा कि उनके साथ जिस तरह से दुव्र्यवहार किया गया, जैसे कि वह पाकिस्तान के कोई आतंकी हों। अपनी बात रखते हुए डॉ. आकाश अग्रवाल एकाएक भावुक हो गये और फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने आगे कहा कि हार या जीत की उन्हें कोई चिंता नहीं है, वह लोकतांत्रिक प्रक्रिया में निष्पक्षता और सम्मान चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि वह आजाद भारत में जी रहे हैं। उन्हें अपनी पसंद से किसी भी राजनीतिक दल से चुनाव से चुनाव लड़ सकते है। यह उनका खुद को निर्णय होगा। उन्हें चुनाव लड़ने का अधिकार है। डॉ. आकाश अग्रवाल ने उत्पीड़न पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वह मौजूदा परिस्थितियों से बेहद आहत हैं। ऐसे सनातन में वह अब नहीं रहना चाहते हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान रोते हुए डॉ. अग्रवाल ने कहा कि वह लखनऊ जाकर शाही ईदगाह में धर्म परिवर्तन कर लेंगे। सपा उम्मीदवार ने दावा करते हुए कहा कि मतदान के दौरान बूथ कैप्चरिंग जैसी घटनाएं अब भी हो रही हैं।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें