आज़म खां से दूरी पर अखिलेश ने तोड़ी चुप्पी

News Desk 27 Jun 2025, 08:08 AM 1 min read
आज़म खां से दूरी पर अखिलेश ने तोड़ी चुप्पी


>सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खां को लेकर उठे विवादों पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को चुप्पी तोड़ी। पूर्व मंत्री आज़म खां की पत्नी तंजीन फातिमा के आरोपों के जवाब में अखिलेश ने कहा, “हमने आज़म खां की हरसंभव मदद की। अब उनकी मदद अल्लाह, ईश्वर और अदालत ही कर सकते हैं। यही सच्चाई है।”

उन्होंने इस मसले पर तीन रास्ते गिनाए —

  1. सरकार बदलने पर न्याय मिलने की उम्मीद,
  2. अदालत से राहत मिलने की संभावना,
  3. और अंत में ऊपरवाले पर भरोसा।

तंजीन फातिमा का दर्द और सपा से मोहभंग


>गुरुवार को आज़म खां से मिलने सीतापुर जेल पहुंचीं तंजीन फातिमा और उनके बेटे अदीब ने कहा, “अब हमें समाजवादी पार्टी से कोई उम्मीद नहीं है। हमें सिर्फ अल्लाह पर भरोसा है।” इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी थी, जिस पर अखिलेश यादव को सफाई देनी पड़ी।

भाजपा पर स्लीपर सेल और साजिश के आरोप


>लखनऊ के अहिमामऊ में पूर्व विधायक संतोष पांडेय के आवास पर पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा हर क्षेत्र में स्लीपर सेल बनाकर काम करती है और पीछे के दरवाजे से किसी भी साजिश को अंजाम दे सकती है।


>उन्होंने कहा कि भाजपा के संविधान में कभी “सोशलिस्ट” और “सेकुलर” जैसे शब्द थे, लेकिन अब पार्टी इन मूल्यों से भटक चुकी है। मुंबई में भाजपा के पहले अधिवेशन का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा, “अगर आप उस अधिवेशन के खर्च का स्रोत जान लें, तो ‘सेकुलरिज्म’ का सही मतलब भी समझ में आ जाएगा।”

इटावा, कोलकाता और यूपी की कानून व्यवस्था पर सीधा हमला


  • >इटावा में कथावाचक की पिटाई पर सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा, “जातीय संघर्ष को मुख्यमंत्री से बेहतर कोई नहीं समझता।”

  • >कोलकाता में लॉ कॉलेज की छात्रा से गैंगरेप मामले में उन्होंने ममता बनर्जी का बचाव किया और भाजपा पर इस घटना को राजनीतिक लाभ के लिए भुनाने का आरोप लगाया।

  • >उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, “यहां पुलिस भाजपा का चुनाव चिन्ह ‘कमल’ हाथ में लेकर काम कर रही है। महिलाओं के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और सरकार का ध्यान केवल विपक्ष को निशाना बनाने में है।”

स्कूल मर्जिंग को बताया वोटर्स को दबाने की साजिश


>अखिलेश यादव ने सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि उसने उन स्कूलों को मर्ज कर बंद किया है, जहां समाजवादी पार्टी के समर्थकों के वोट ज्यादा थे। उन्होंने कहा, “अगर आप वोटिंग डेटा देखेंगे तो साफ होगा कि ये पूरी साजिश हमारे वोटरों को परेशान करने की है।”

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी