Saturday, 28 November 2026 | Lucknow | 29°C

Anant Ambani: गोवर्धन में अनंत अंबानी ने की गिरिराज महाराज की 12 KM परिक्रमा, 280 किलो का चढ़ाया भोग

Anant Ambani: उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी धार्मिक नगरी गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने गिरिराज महाराज की 12 किलोमीटर लंबी बड़ी परिक्रमा पूरी की।
Bureau
Bureau News Desk
28 Nov 2026
01:15 PM
1 min read
Anant Ambani: गोवर्धन में अनंत अंबानी ने की गिरिराज महाराज की 12 KM परिक्रमा, 280 किलो का चढ़ाया भोग
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
साढ़े चार घंटे में पूरी की बड़ी परिक्रमा
देश की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
ब्रजवासियों के प्रेम से हुए भावुक
जीव-जंतुओं के कल्याण की भी मांगी कामना

Anant Ambani: उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी धार्मिक नगरी गोवर्धन पहुंचे। गोवर्धन पहुंचने के बाद अनंत अंबानी ने गिरिराज महाराज की 12 किलोमीटर लंबी परिक्रमा पूरी की। अनंत अंबानी ने परिक्रमा करीब साढ़े चार घंटे में पूरी की। इस दौरान वह भक्ति भाव में डूबे नजर आए। परिक्रमा मार्ग पर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने अनंत अंबानी का जोरदार स्वागत भी किया। परिक्रमा पूरी होने के बाद उन्होंने गिरिराज महाराज को 280 किलोग्राम के 56 व्यंजनों का भोग भी चढ़ाया।

मिली जानकारी के मुताबिक अनंत अंबानी शुक्रवार शाम आगरा एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह सड़क मार्ग रात लगभग आठ बजे गोवर्धन पहुंचे। गिरिराज महाराज की परिक्रमा के दौरान अनंत अंबानी के साथ निजी सुरक्षाकर्मी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सुरक्षा घेरे के बीच उन्होंने श्रद्धापूर्वक गिरिराज महाराज की परिक्रमा की और इसे पूरा करने के बाद गोवर्धन से रवाना हो गए।

अनंत अंबानी ने इस मौके पर बताया कि वह अपने दादा-दादी की वजह से यहां पहुंच सके हैं। गोवर्धन आकर उन्हें जो आध्यात्मिक अनुभव और आनंद मिला, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि परिक्रमा के दौरान उनका हृदय श्रीकृष्ण और श्रीनाथजी से जुड़ता हुआ महसूस हुआ। परिक्रमा के दौरान उन्होंने देश की भलाई, प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और भारत के प्रत्येक नागरिक के कल्याण के लिए प्रार्थना की। साथ ही कामना की कि श्रीनाथजी सभी पर कृपा बनाए रखें।

अनंत अंबानी ने परिवार, रिलायंस परिवार और देश के सभी जीव-जंतुओं के कल्याण के लिए भी दुआ मांगी। उन्होंने ब्रजवासियों की गहरी आस्था और आत्मीय स्वागत की सराहना करते हुए कहा कि यहां के लोगों का प्रेम उन्हें भावुक कर गया। परिक्रमा पूरी करने के बाद वह गंगाधाम पहुंचे, जहां उनके ठहरने की व्यवस्था की गई थी। कुछ समय बाद उनका काफिला वहां से रवाना हो गया। शनिवार को वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में उनके दर्शन का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया।

Explore Related Topics

Anant Ambani Anant Ambani Govardhan Visit Mathura News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News