Mathura Road Accident: दिल्ली-आगरा हाईवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मथुरा के चौमुहां थाना क्षेत्र में सनसिटी के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार स्विफ्ट कार, हाईवे के किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा लड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार 4 लोगो की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, स्विफ्ट कार में कुल सात लोग सवार थे। सोमवार को सुबह कार दिल्ली-आगरा हाईवे से जा रही थी तभी कार सनसिटी के सामने, सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार कार पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की हादसे के बाद कार ट्रक में बुरी तरह फंस गई। हादसे होते ही हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई, हादसे की आवाज सुनकर स्थानिय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद कार को ट्रक से बाहर निकाला गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही चौमुहां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे सभी सात लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीन घायलों का इलाज चल रहा है। जबकिं एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। वहीं, इस हादसे के बाद एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार कार और किनारे खड़े वाहनों से होने वाले खतरे को लेकर सवाल उठ गए हैं। फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणो की जांच कर रही है, साथ ही मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें