2000 कलाकारों की अद्भुत प्रस्तुति से जगमगा उठेगी श्री रामलला की अयोध्या नगरी

Ayodhya News: अयोध्या में इस बार दीपोत्सव 2025 में रंग-बिरंगी भक्ति की बहार देखने को मिलेगी, 2000 कलाकारों की अद्भुत प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करने की तैयारी पूरी कर ली है।
News Desk 15 Oct 2025, 05:13 AM 1 min read
2000 कलाकारों की अद्भुत प्रस्तुति से जगमगा उठेगी श्री रामलला की अयोध्या नगरी


>अयोध्या में दीपोत्सव 2025 का आयोजन इस बार और भी भव्य होने जा रहा है। इस महोत्सव में 2000 से अधिक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, जिसमें उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से लगभग 500 कलाकार शामिल होंगे। स्थानीय स्तर पर अयोध्या के करीब 300 कलाकार भी इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार इस बार स्थानीय कलाकारों को बढ़-चढ़कर भाग लेने का विशेष अवसर मिला है।


>अयोध्या अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के सलाहकार और विशेष कार्याधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि इस बार दीपोत्सव में एक वृहद मंच, तीन मध्यम मंच और सात छोटे मंच तैयार किए गए हैं। राम कथा पार्क में वृहद मंच और मध्यम मंच तुलसी उद्यान, बड़ी देवकाली और गुप्तार घाट पर स्थापित किए जाएंगे। इन मंचों पर भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित भव्य नाट्य मंचन और अवधी-भोजपुरी भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। सात छोटे मंचों पर अयोध्या और आसपास के जिलों के कलाकार पारंपरिक लोकगीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को बड़े मंच पर अपने हुनर को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।


>दीपोत्सव की शोभायात्रा में कुल 22 झांकियां शामिल होंगी। इन झांकियों पर और उनके आगे-पीछे कलाकार रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। भक्ति, नृत्य और संगीत के माध्यम से श्रद्धालुओं को दिव्य अनुभूति का अनुभव होगा।


>दीपोत्सव 2025 अयोध्या को न केवल भक्ति और आस्था की नगरी के रूप में प्रस्तुत करेगा, बल्कि सांस्कृतिक विविधता का केंद्र भी साबित होगा। अवधी, भोजपुरी, ब्रज और फगुआ की लहरियों से गूंजती अयोध्या विश्व को अपनी सनातन संस्कृति की अनुपम झलक दिखाएगी। श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन न सिर्फ भव्य मनोरंजन का माध्यम होगा, बल्कि स्थानीय और राष्ट्रीय कलाकारों की प्रतिभा को निखारने का अवसर भी प्रदान करेगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

राम मंदिर चढ़ावा मामले में सात दिन बाद आई पहली रिपोर्ट, अब किस पर टिकेंगी निगाहें?
बिना जेब वाले कपड़े, फ्रिस्किंग और नई टीम... राम मंदिर में दान गिनती व्यवस्था में बड़े बदलाव
चांदी का हार और चरण पादुका चढ़ाने के बाद रसीद नहीं मिली? राम मंदिर मामले में SIT की जांच तेज
सरयू में स्नान बना काल, अंबेडकरनगर के युवक की डूबने से मौत
राम मंदिर दान राशि विवाद के बीच एसआईटी पहुंची परिसर, शिवपाल यादव ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा जांच में चंपत राय समेत चार नामों पर फोकस, दूसरे दिन भी जारी रही पूछताछ
राम मंदिर दान विवाद के बीच नृपेंद्र मिश्र ने बताया, SIT जांच का असली मकसद क्या है
राम मंदिर दानपात्र विवाद में आया नया मोड़, छापेमारी में मिले लाखों रुपये
'सब बेईमान हैं, किस-किस का नाम गिनाऊं', राम मंदिर विवाद में महंत कमल नयन दास की टिप्पणी से बड़ी हलचल