>अयोध्या मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. ज्ञानेन्द्र कुमार पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की जांच में देरी को लेकर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है।
>सूत्रों के अनुसार, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अमित घोष ने जांच प्रगति को धीमा बताते हुए चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक अर्पणा यू से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। जांच रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत न होने पर उन्होंने संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है। शासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि जांच अधिकारी से देरी का कारण बताने वाली रिपोर्ट तुरंत उपलब्ध कराई जाए।

>पूर्व प्रिंसिपल डॉ. ज्ञानेन्द्र कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अवकाश पर रहने के बावजूद करोड़ों रुपये के भुगतान पर हस्ताक्षर किए। जेम पोर्टल से की गई खरीद में भी अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई हैं। इन मामलों में विभागीय जांच चल रही है और शासन ने जांच प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें