Sunday, 01 November 2026 | Lucknow | 29°C

Azam Khan: अब डासना जेल भेजे गए आजम खान, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Azam Khan: ईडी ने रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए कोर्ट में आजम खान को पेश किया। कोर्ट में सुनवाई के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दे दिया गया।
Bureau
Bureau News Desk
01 Nov 2026
02:59 PM
1 min read
Azam Khan: अब डासना जेल भेजे गए आजम खान, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान गिरफ्तार
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने कोर्ट में किया पेश
विशेष पीएमएलए कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई

Azam Khan: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। रामपुर जिला कारागार से लगभग 11 माह बाद रिहा होने के महज 20 मिनट के अंदाज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आजम खान को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए कोर्ट में आजम खान को पेश किया। कोर्ट में सुनवाई के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दे दिया गया। कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें डासना जेल भेजा गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार ईडी की लखनऊ जोनल टीम ने शनिवार शाम रामपुर जिला कारागार से रिहा होते ही आजम खान को गिरफ्तार किया था। वह शाम 6.57 बजे कारागार से बाहर आए थे और लगभग 7.17 बजे ईडी टीम उनकी गिरफ्तारी कर ली। गिरफ्तारी के बाद आजम खान ईडी मुख्यालय ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई। रविवार को गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेशी के दौरान सीआरपीएफ और पुलिस के जवान भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि पूरा मामला मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में सरकारी धन के कथित दुरुपयोग और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है। ईडी मामले में सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के खिलाफ जांच पड़ताल कर रही है। हाल ही में जांच एजेंसी ने रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी की लगभग 1170 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की थी। ईडी जांच में विश्वविद्यालय में 426.46 करोड़ रुपये की कथित काली कमाई खपाए जाने की बात उजागर हुई है।

ईडी ने रामपुर के अजीमनगर थाने में दर्ज 26 मुकदमों के आधार पर यह जांच शुरू की थी। जांच के दौरान वरिष्ठ नेता आजम खान, जौहर ट्रस्ट और अन्य लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर भी दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बीते 29 अक्टूबर को आजम खान की 10 साल की सजा निलंबित कर दी थी। इसके बाद शनिवार को आजम खान अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ जेल से रिहा हुए थे। हालांकि उनकी रिहाई ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और ईडी की गिरफ्तारी ने उनकी मुश्किलें फिर बढ़ा दी हैं। 

Explore Related Topics

Azam Khan News Azam Khan Arrest Azam Khan ED Case

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News