Sunday, 01 November 2026 | Lucknow | 29°C

Lucknow News: सआदतगंज में एक और मर्डर, मामूली विवाद में युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या

Lucknow News: सआदतगंज थाना क्षेत्र के ब्राह्मणी टोला नौबस्ता में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक और हत्याकांड से पूरा इलाका दहल गया है।
Bureau
Bureau News Desk
01 Nov 2026
02:42 PM
1 min read
Lucknow News: सआदतगंज में एक और मर्डर, मामूली विवाद में युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
सआदतगंज में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष
चाकू से गोदकर युवक रेहान गाजी की हत्या
आरोपी उजैफा फरार
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Lucknow News: राजधानी में सआदतगंज थाना क्षेत्र के ब्राह्मणी टोला नौबस्ता में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक और हत्याकांड से पूरा इलाका दहल गया है। सआदतगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर सी-ब्लॉक स्थित आंबेडकर पार्क के पास मामूली विवाद के बाद एक युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गयी। युवक के गले और शरीर पर गंभीर घाव के निशान मिले है। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी रेहान गाजी आंबेडकर पार्क के पास टहल रहा था। रेहान के साथ उसका दोस्त गुलाब की बगिया निवासी उजैफा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गयी। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया। विवाद इस कदर बढ़ा कि उजैफा ने गुस्से में चाकू निकाला और रेहान पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। चाकू से हमला होने के चलते रेहान गंभीर रूप से घायल हो गया और जमीन पर गिर पड़ा।

इसके बाद उजैफा मौके से भाग निकला। खून से लथपथ युवक को जमीन पर देख मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रेहान को केजीएमयू के ट्रामा सेंटर पहुंचा, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेहान की पत्नी सीबा ने बताया कि उसका पति कुछ दिन पहले ही आगरा जेल से रिहा होकर घर लौटा था। शनिवार शाम को घर से निकलते समय सबकुछ सामान्य था। लेकिन कुछ ही देर बाद हत्या होने की खबर मिली।

इलाके में तिहरे हत्याकांड के बाद एक और मर्डर होने से दहशत का माहौल बन गया है। वहीं घटना की जानकारी होते ही डीसीपी पश्चिम जितेंद्र श्रीवास्तव और एसीपी रंजीत कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस आरोपी की तलाश के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। रेहान के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उजैफा के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपी उजैफा की तलाश में जुटी हुई है। 

Explore Related Topics

Lucknow Murder Case Sadatganj Murder Lucknow Crime News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News