LPG Price Hike: नवंबर माह के शुरू होने के साथ ही देश में कई अहम बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें से एक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुआ बदलाव भी शामिल है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में दस रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि घरेलू रसोई गैस उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को राहत मिली है, क्योंकि 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की दामों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है।
नई दरें लागू होने के साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब बढ़कर 2,820 रुपये हो गई है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का असर होटल, रेस्तरां, ढाबों और अन्य खाद्य कारोबारियों पर पड़ेगा। गैस की कीमत में बढ़ोत्तरी हो जाने से खाद्य कारोबारियों का खर्च भी बढ़ेगा। जिसका प्रभाव आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजों के दामों में भी दिख सकता है।
इन दिनों कमर्शियल गैस सिलेंडर की दामों में लगातार फेरबदल किया जा रहा है। इससे पहले बीते एक अक्टूबर को कंपनियों ने प्रति सिलेंडर 65 रुपये की बढ़ोतरी की थी। कीमतों में बढ़ोत्तरी होने के बाद दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2,810 रुपये हो गई थी। इससे पहले एक मई को भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए गये थे।
एक मई को कमर्शियल सिलेंडर के दामों में लगभग एक हजार रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। जिससे सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3,071.50 रुपये तक पहुंच गई थी। हालांकि जुलाई और अगस्त में कुल 380 रुपये की कटौती की गयी। जिससे उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली थी। अब एक बार फिर नवंबर माह के पहले दिन कीमतें बढ़ने से कारोबारियों की चिंता बढ़ सकती है। लेकिन राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी नहीं की गयी है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम पहले की तरह ही रहेंगे।
प्रमुख शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के रेट
दिल्लीः 942 रुपये
मुंबईः 941.50 रुपये
चेन्नईः 957.50 रुपये
कोलकाताः 968 रुपये।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें