लखनऊ में यूजीसी बिल पर रोक के खिलाफ बाप्सा का प्रदर्शन

लखनऊ के परिवर्तन चौक पर यूजीसी बिल पर लगी रोक के विरोध में बाप्सा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन। राजभवन कूच के प्रयास पर पुलिस ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पास रोका।
Bureau 14 Mar 2026, 06:10 PM 1 min read
लखनऊ में यूजीसी बिल पर रोक के खिलाफ बाप्सा का प्रदर्शन

राजधानी लखनऊ में यूजीसी बिल पर लगी रोक के विरोध में बाप्सा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को परिवर्तन चौक पर प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 2:30 बजे जुटे कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।

 

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने यूजीसी बिल पर लगे स्टे को हटाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इससे शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रावधान प्रभावित हो रहे हैं।

 

स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारी राजभवन की ओर कूच करने लगे। उसी मार्ग से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का काफिला गुजरने की सूचना के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।

 

पुलिस ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम के गेट के पास भारी बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कुछ देर तक तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी रही।

 

बाद में अधिकारियों की मौजूदगी में प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?