राजधानी लखनऊ में मुंशी पुलिया से पॉलिटेक्निक चौराहे के बीच शनिवार शाम बीच सड़क पर हंगामे की घटना सामने आई। शराब के नशे में एक महिला और एक युवक के बीच विवाद और मारपीट के कारण यातायात प्रभावित हो गया।
जानकारी के अनुसार शाम करीब 5:55 बजे मुंशी पुलिया और पॉलिटेक्निक चौराहे के बीच सड़क पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद के दौरान दोनों सड़क पर ही लेट गए, जिससे मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
लखनऊ के मुंशी पुलिया चौराहे पर शराब के नशे में महिला और युवक के बीच बीच सड़क हंगामा।
— NDV TODAY (@NdvToday) March 14, 2026
मारपीट के बाद दोनों सड़क पर लेट गए, जिससे कुछ देर के लिए ट्रैफिक प्रभावित हुआ।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया।#Lucknow #UPNews #uppolice pic.twitter.com/6p9ihxymG2
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। एक पुरुष पुलिसकर्मी ने युवक को काबू में लेकर पुलिस वाहन में बैठाया और उसे थाने ले जाया गया।
वहीं, मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी दूसरी आरोपी महिला को हटाने का प्रयास करती रहीं। बताया गया कि महिला कथित रूप से नशे की हालत में थी और उसने पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता की।
कुछ समय तक महिला चौराहे पर ही लेटी रही, जिससे यातायात बाधित होता रहा। पुलिसकर्मी उसे हटाकर स्थिति सामान्य करने और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटे रहे। पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और घटना की जांच जारी है।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें