Friday, 27 November 2026 | Lucknow | 29°C

Barabanki News: अंबिका स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता, SDM आकांक्षा गुप्ता ने किया शुभारंभ; BJP नेता केपी तिवारी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

Barabanki News: रानी बाजार स्थित अंबिका स्कूल ऑफ एजुकेशन में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Bureau
Bureau News Desk
27 Nov 2026
04:33 PM
1 min read
Barabanki News: अंबिका स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता, SDM आकांक्षा गुप्ता ने किया शुभारंभ; BJP नेता केपी तिवारी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
विद्यार्थियों ने दौड़, शॉट पुट, ब्रॉड जंप और रिले रेस में लिया हिस्सा
विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
अतिथियों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह
खेलों से बच्चों का होता है सर्वांगीण विकास : केपी तिवारी

Barabanki News: जिले के रानी बाजार स्थित अंबिका स्कूल ऑफ एजुकेशन में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित विभिन्न मुकाबलों के दौरान बच्चों का उत्साह और आत्मविश्वास देखते ही बन रहा था। 

अंबिका स्कूल ऑफ एजुकेशन में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम आकांक्षा गुप्ता ने किया। एसडीएम ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं वरिष्ठ पत्रकार केपी तिवारी ने मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और आपसी सहयोग के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने की शपथ दिलाई। मार्च पास्ट के दौरान विद्यार्थियों के अनुशासन और सामूहिक तालमेल ने वहां मौजूद अतिथियों और अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया।

WhatsApp Image 2026-11-27 at 4.16.43 PM.jpeg

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में भाजपा नेता केपी तिवारी ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद भी बेहद जरूरी है। खेल न केवल बच्चों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं। केपी तिवारी ने आगे कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। इसलिए बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी नियमित रूप से भाग लेना चाहिए।

WhatsApp Image 2026-11-27 at 4.20.26 PM.jpeg

स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों के बीच दौड़, शॉट पुट, ब्रॉड जंप और रिले रेस समेत कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अलग-अलग आयु वर्ग के बच्चों ने अपने कौशल के मुताबिक शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। खेल प्रतियोगिता के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों और टीमों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2026-11-27 at 4.16.43 PM (1).jpeg

पुरस्कार पाकर विजेता बच्चों के चेहरे खिल उठे। शिक्षकों और अभिभावकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक सुशील सिंह, सोनिया सिंह, प्रधानाचार्या उषा सिंह, सभासद आशुतोष शुक्ला, ‘अपना बाराबंकी’ पत्रिका के संपादक दिनेश शुक्ला, सुशील मिश्रा समेत विद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी और अभिभावक उपस्थित रहे।

Explore Related Topics

Ambika School of Education Barabanki News Ramnagar Barabanki

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News