Sunday, 22 November 2026 | Lucknow | 29°C

Purvanchal Expressway Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस-पिकअप की टक्कर में पांच लोगों की मौत

Purvanchal Expressway Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह सड़क हादसा हो गया। बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार एंबुलेंस आगे चल रही पिकअप में पीछे से जा घुसी।
Bureau
Bureau News Desk
21 Nov 2026
11:21 AM
1 min read
Purvanchal Expressway Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस-पिकअप की टक्कर में पांच लोगों की मौत
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही थी एंबुलेंस
सुबेहा थाना क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा
राजस्थान और पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे मृतक
एक शव लेकर निकले थे

Purvanchal Expressway Accident:  उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। बाराबंकी जनपद के सुबेहा थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक तेज रफ्तार एंबुलेंस आगे चल रही पिकअप में पीछे से जा टकरायी। टक्कर इतनी ज्यादा जोरदार थी कि एंबुलेंस में सवार पांच लोगों की घटनास्थ पर ही मौत हो गई। हैरान करने वाली बात यह रही कि हादसे के समय एंबुलेंस में पहले से ही एक शव रखा हुआ था।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी एसपी विवेक तिवारी के अनुसार हादसा शनिवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 53.3 के पास हुई। एंबुलेंस राजस्थान के जयपुर से शव लेकर पश्चिम बंगाल जा रही थी।

इसी दौरान शनिवार सुबह सुबेहा थाना क्षेत्र अन्तर्गत तेज रफ्तार एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित हो गयी और आगे चल रही पिकअप में टकरा गई। टक्कर इतनी ज्यादा जोरदार थी कि एंबुलेंस के परखच्चे ही उड़ गये। हादसे में एंबुलेंस में सवार पांच लोगों ने घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाले पांचों लोगों की पहचान कर ली गई है। मृतकों में राजस्थान के जयपुर स्थित जवाहर नगर कच्ची बस्ती निवासी मकबूल खान (62), अलवर जिले के पीपलखेर निवासी हरिओम योगी (33) शामिल हैं।

साथ ही पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के मोतीवाला निवासी अमीनुल हक (32), रफीक (50) और आलम की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे की सबसे दुखद बात यह रही कि एंबुलेंस पहले से ही मृत व्यक्ति का शव लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। लेकिन रास्ते में हुए इस दर्दनाक हादसे ने पांच और परिवारों को गमगीन कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

Explore Related Topics

Purvanchal Expressway Accident Barabanki Road Accident Ambulance Accident

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News