Ola-Uber को टक्कर देने आ रहा भारत सरकार का भारत टैक्सी ऍप

Business News: सरकारी सहयोग से विकसित Bharat Taxi App सहकारी मॉडल पर आधारित टैक्सी सेवा है, जिसका लक्ष्य सर्ज प्राइसिंग पर नियंत्रण और पारदर्शी किराया प्रणाली है।
News Desk 19 Dec 2025, 03:07 PM 1 min read
Ola-Uber को टक्कर देने आ रहा भारत सरकार का भारत टैक्सी ऍप


>देश में ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं द्वारा लागू की जा रही सर्ज प्राइसिंग को लेकर लंबे समय से उठ रही शिकायतों के बीच Bharat Taxi App एक नए विकल्प के रूप में सामने आ रहा है। यह टैक्सी सेवा सरकारी सहयोग से सहकारी मॉडल पर आधारित होगी, जिसका उद्देश्य यात्रियों और ड्राइवरों दोनों को स्थिर और पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराना है।


>प्राप्त जानकारी के अनुसार, Bharat Taxi App को केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय की पहल पर विकसित किया गया है और इसे सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड के अंतर्गत संचालित किया जाएगा। इस परियोजना का पायलट चरण लगभग पूरा हो चुका है और जनवरी 2026 के आसपास बड़े शहरों में इसे औपचारिक रूप से शुरू करने की योजना है।


>यह मोबाइल आधारित ऐप ऑटो, कार और बाइक टैक्सी की बुकिंग की सुविधा प्रदान करेगा। दावा किया जा रहा है कि इस प्लेटफॉर्म पर किराया तय करने की प्रक्रिया पारदर्शी होगी और सर्ज प्राइसिंग जैसी व्यवस्था नहीं होगी। दिल्ली में इससे जुड़े कुछ ड्राइवरों का कहना है कि उन्हें कमाई और कार्यशर्तों को लेकर अधिक स्पष्टता मिल रही है।


>यात्रियों और चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐप में रियल-टाइम ट्रैकिंग, वेरिफाइड ड्राइवर, बहुभाषी सपोर्ट और 24 घंटे कस्टमर केयर जैसी सुविधाएं शामिल की गई हैं। इसके लिए दिल्ली पुलिस और गुजरात पुलिस के साथ साझेदारी भी की गई है। साथ ही, भविष्य में इसे मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की योजना है।


>Bharat Taxi App फिलहाल गूगल प्ले स्टोर पर ट्रायल के लिए उपलब्ध है, जबकि iOS संस्करण जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। दिल्ली के बाद राजकोट सहित अन्य शहरों में सेवा विस्तार किया जाएगा और एक वर्ष के भीतर इसे देश के 20 शहरों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, लेकिन असली कहानी सिर्फ तेजी की नहीं - दुनिया के इन घटनाक्रमों पर टिकी निवेशकों की नजर
LPG Rate Today: क्या 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े? जानिए दिल्ली से पटना तक ताजा रेट
AI से बदल रही भारतीय ट्रैवल इंडस्ट्री, 2028 तक ₹3.8 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है बाजार
बढ़ी थोक महंगाई, क्या अब और महंगे होंगे कपड़े, कार और मकान? जानिए पूरी वजह
कच्चे तेल में बड़ी गिरावट के बाद बढ़ीं उम्मीदें, क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल और LPG?
दुनिया में पेट्रोल-डीजल महंगा, लेकिन भारत में 4 साल में घटी कीमतें; सरकार ने बताया कारण
HDFC के बाद इन बैंकों ने भी बढ़ाईं ब्याज दरें, होम से लेकर कार लोन तक EMI पर पड़ेगा असर
सब्जी, पेट्रोल, स्कूल फीस... बढ़ते खर्चों के बीच मिडिल क्लास के लिए क्यों मुश्किल होता जा रहा है हर महीने का हिसाब?
सोना फिर चढ़ा, चांदी में भी आई तेजी; दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें आज के ताजा भाव