बिहार में सरकारी नौकरी की प्रक्रिया हुई तेज नीतीश कुमार ने दिया 31 दिसंबर तक अधियाचना भेजने का निर्देश

Bihar News: बिहार में सरकारी नौकरी प्रक्रिया तेज करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी विभागों को 31 दिसंबर तक रिक्तियों की अधियाचना भेजने का आदेश दिया। रोजगार बढ़ाने पर सरकार का जोर।


>बिहार में नई सरकार के गठन के बाद सरकारी भर्ती प्रक्रिया को गति देने की पहल शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को सभी विभागों को निर्देश जारी करते हुए रिक्त पदों से संबंधित अधियाचना 31 दिसंबर 2025 तक सामान्य प्रशासन विभाग को उपलब्ध कराने को कहा है।


>मुख्यमंत्री द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य के सभी प्रशासी विभाग, सभी प्रमंडलीय आयुक्त, पुलिस मुख्यालय के अधीन आने वाले कार्यालय और सभी जिलाधिकारी इस समयसीमा का पालन सुनिश्चित करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग इन अधियाचनाओं की शीघ्र जांच कर उन्हें संबंधित नियुक्ति आयोगों को भेजेगा, जिससे भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।


>मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में युवाओं को अधिक अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उनके मुताबिक, सात निश्चय-2 योजना के अंतर्गत वर्ष 2020-25 के दौरान 50 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराए गए। नई सरकार ने 2025-30 के लिए 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य तय किया है।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नुसरत करेंगी ज्वाइन नौकरी पर क्या हिजाब विवाद पर खत्म होगी राजनीती ?
नितीश कुमार के हिजाब मामले पर क्या बोले नुसरत के कॉलेज प्रिंसिपल
नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद झट से हुआ विभागों का बंटवारा
नितीश कुमार पर इकरा हसन और प्रियंका चतुर्वेदी ने दी प्रतिक्रिया
सीवान सड़क हादसा: गश्ती के दौरान BSAP जवान की मौत
कांग्रेस के पूर्व विधायक शकील अहमद खान ने दिया विवादित बयान, अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप
बिहार में विधायकों और MLC को 8,300 रुपये मिलेगा मासिक टेलीफोन भत्ता, राज्यपाल ने 11 बिलों को मंजूरी दी
तेजस्वी यादव राज्यपाल के अभिभाषण से अनुपस्थित, एनडीए ने उठाए सवाल
बिहार में 400 माफिया की संपत्ति जब्त की तैयारी, 1208 की दूसरी सूची भी तैयार