Sunday, 02 August 2026 | Lucknow | 29°C

मायके में पढ़ाई के लिए आई बीएससी नर्सिंग छात्रा की दर्दनाक मौत, खाना बनाते समय रसोई में लगी आग

चिनहट की गुलिस्तां कॉलोनी में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर का पाइप हटने से हुआ हादसा, गंभीर रूप से झुलसी छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
Bureau
Bureau News Desk
02 Aug 2026
03:10 PM
1 min read
मायके में पढ़ाई के लिए आई बीएससी नर्सिंग छात्रा की दर्दनाक मौत, खाना बनाते समय रसोई में लगी आग
हाइलाइट्स
चिनहट की गुलिस्तां कॉलोनी में रसोई गैस हादसा।
बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष की छात्रा काजल विश्वकर्मा की मौत।
खाना बनाते समय गैस सिलेंडर का पाइप हटने से लगी आग।
गंभीर रूप से झुलसी छात्रा की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत।

लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में खाना बनाते समय हुए रसोई गैस हादसे में गंभीर रूप से झुलसी बीएससी नर्सिंग की छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्रा अपनी पढ़ाई के सिलसिले में कुछ दिन पहले उन्नाव स्थित ससुराल से मायके आई थी। हादसे के बाद उसे गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मृतका की पहचान 21 वर्षीय काजल विश्वकर्मा के रूप में हुई है। वह बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष की छात्रा थीं और चिनहट स्थित एक निजी नर्सिंग संस्थान से पढ़ाई कर रही थीं।

यह खबर भी पढ़े - मिशन-2027 से पहले एआईएमआईएम का बड़ा संगठनात्मक दांव, यूपी में तीन नए प्रवक्ता नियुक्त

परिजनों के अनुसार काजल की शादी इसी वर्ष फरवरी में उन्नाव जिले के औरास क्षेत्र के मीठेपुर निवासी विश्वास विश्वकर्मा से हुई थी। उनके पति आभूषण व्यवसाय से जुड़े हैं। शादी के बाद भी काजल अपनी नर्सिंग की पढ़ाई जारी रखे हुए थीं। परीक्षा और पढ़ाई के कारण वह कुछ दिन पहले अपने मायके, चिनहट की गुलिस्तां कॉलोनी आई थीं। मृतका के भाई पवन ने बताया कि काजल बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष की छात्रा थीं और नियमित रूप से अपनी पढ़ाई कर रही थीं।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर काजल रसोई में खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर का पाइप निकल गया, जिससे गैस तेजी से फैल गई और देखते ही देखते रसोई में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि काजल संभलने का मौका नहीं मिला और वह उसकी चपेट में आ गईं।

यह खबर भी पढ़े - यूपी चुनाव से पहले मायावती ने आकाश आनंद की भूमिका पर तोड़ी चुप्पी, उम्मीदवार चयन को लेकर किया बड़ा स्पष्टिकरण

काजल की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। परिवार ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक काजल गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं।

इसके बाद उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था। कई दिनों तक इलाज के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

Explore Related Topics

बीएससी नर्सिंग छात्रा चिनहट हादसा लखनऊ समाचार गैस सिलेंडर हादसा रसोई में आग नवविवाहिता की मौत उत्तर प्रदेश समाचार गुलिस्तां कॉलोनी गैस पाइप हादसा

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News