दिल्ली ब्लास्ट केस में हरयाणा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लाल इकोस्पोर्ट हुई बरामद

News Desk 12 Nov 2025, 06:29 PM 1 min read
दिल्ली ब्लास्ट केस में हरयाणा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लाल इकोस्पोर्ट हुई बरामद


>लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर को हुए धमाके की जांच में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। हरियाणा पुलिस ने लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट (DL10CK0458) को फरीदाबाद के खंदावली गांव से बरामद कर लिया है। यह वही वाहन है, जिसके बारे में दिल्ली पुलिस ने देशभर में हाई अलर्ट जारी किया था।


>धमाके के दिन इस कार को घटना स्थल के पास देखा गया था और सीसीटीवी फुटेज में i20 कार के साथ संदिग्ध रूप से चलती हुई दिखाई दी थी। आशंका है कि यह वाहन सीधे विस्फोट की साजिश से जुड़ा है। अलर्ट जारी होने के बाद दिल्ली, हरियाणा और यूपी पुलिस की टीमें खोज में जुटीं। फरीदाबाद पुलिस ने कार को खाली स्थान पर खड़ी पाई और तुरंत कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया। गाड़ी को अब फॉरेंसिक और एक्सप्लोसिव डाटा एनालिसिस के लिए भेजा जाएगा।


>गाड़ी की जांच में मिले अहम तथ्य


    >
  • कार पहले पंकज गुप्ता के नाम पर रजिस्टर्ड थी

  • वर्तमान मालिक उमर नबी है

  • गाड़ी की आखिरी सर्विस 2024 में श्रीनगर में हुई


>कश्मीर में हालिया सर्विसिंग ने जांच एजेंसियों को सतर्क कर दिया है और अब यह संदेह गहराता जा रहा है कि कार कश्मीर से दिल्ली तक किसी संदिग्ध नेटवर्क के जरिए लाई गई। जाँच अब इस बात पर केंद्रित है कि पंकज से उमर तक वाहन कैसे पहुँचा और बीच में किस-किस के हाथों से गुजरा। 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में 12 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से अधिक लोग घायल हैं। सभी पीड़ितों का इलाज एलएनजेपी अस्पताल में जारी है। जाँच एजेंसियां इसकी तुलना अंतर-राज्यीय आतंकी मॉड्यूल से जोड़कर देख रही हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

लेह की बर्फीली वादियों से कोलकाता के रेड रोड तक, योग दिवस पर एक तस्वीर में दिखा पूरा भारत
'योग की ताकत पूरी दुनिया को जोड़ रही है', अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बंगाल से PM मोदी का संदेश
सदस्य नहीं होने के बावजूद G7 Summit में क्यों बुलाया जाता है भारत? जानिए इसके पीछे के बड़े कारण
21 जून के NEET री-एग्जाम से पहले केंद्र की तैयारी तेज, सुरक्षा से लेकर समय तक हुए कई बदलाव
पिछले 15 दिनों में चुपचाप महंगे हो गए ये सामान, रोजमर्रा का खर्च बढ़ना तय
असम में लैंडिंग के कुछ सेकंड बाद हादसे का शिकार हुआ वायुसेना का AN-32, 5 वायुसैनिक शहीद - सामने आया वीडियो
सरकार ने किया पेट्रोल पर राहत का ऐलान, E22 से E30 फ्यूल पर एक्साइज ड्यूटी हुई शून्य
नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ पीएम मोदी ने रचा इतिहास, जनसेवा को बताया लोकतंत्र की सबसे बड़ी कसौटी
29 रुपये बढ़ने के बाद भी नहीं मिली राहत, एलपीजी सिलेंडर की फिर बढ़ने वाली है कीमत - सरकार ने दिए संकेत