मुंबई में साइबर फ्रॉड पर CBI ने लिया बड़ा एक्शन, एक्सिस बैंक मैनेजर नितेश राय को किया गिरफ्तार

Mumbai News: मुंबई में चल रहे डिजिटल अरेस्ट साइबर फ्रॉड रैकेट का एक बड़ा सिरा पकड़ा गया है। एक्सिस बैंक मैनेजर की गिरफ्तारी ने दिखा दिया है कि साइबर अपराधियों का नेटवर्क सिर्फ ऑनलाइन नहीं, बैंकिंग सिस्टम तक फैला हुआ है।


>देशभर में बढ़ते डिजिटल अरेस्ट / साइबर ठगी मामलों पर कार्रवाई करते हुए, केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मंगलवार को मुंबई में एक्सिस बैंक के मैनेजर नितेश राय को गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने साइबर अपराधियों को फर्जी बैंक खाते खोलने में मदद, रिश्वत लेने और अपने पद का दुरुपयोग किया।


>सीबीआई के अनुसार, नितेश राय ने कथित रूप से साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह को म्यूल अकाउंट्स उपलब्ध कराए, जिनका उपयोग ठगी से अर्जित धन लेन-देन और छिपाने के लिए किया जाता था। ये खाते कथित रूप से डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन धमकी और वित्तीय ठगी जैसे मामलों में इस्तेमाल हुए।


>CBI ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज किया है। अदालत में पेश करने के बाद उन्हें CBI हिरासत में भेजा गया है, ताकि नेटवर्क और फंड ट्रेल की जांच आगे बढ़ सके। जांच के दौरान साइबर ठग नेटवर्क से जुड़े दो और आरोपियों की पहचान हुई है, जिन्हें पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने नितेश राय को रिश्वत देकर बैंक प्रक्रियाएं आसान करवाईं।


>CBI ने कहा कि इस तरह के साइबर सिंडिकेट बैंकिंग सिस्टम का दुरुपयोग कर अवैध धन को कई परतों में ट्रांसफर करता है। एजेंसी ने देश के सभी बैंक अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा निजी, सहकारी या सार्वजनिक किसी भी बैंक कर्मचारी के साइबर अपराध में शामिल होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश, प्रियंका चतुर्वेदी ने दी प्रतिक्रिया
IRS अधिकारी डॉ. कुंदन यादव हुए भारत गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित
मुंबई मतदाता सूची में 4.33 लाख डुप्लीकेट नाम, एक व्यक्ति का नाम 103 बार दर्ज
मुंबई में जन्मदिन के बहाने छात्र को आग लगाने की कोशिश, पांच दोस्त गिरफ्तार | CCTV में हुई वारदात कैद
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में कांग्रेस का अकेले लड़ने का ऐलान, एमवीए में बढ़ी राजनीतिक खींचतान
IPS बनकर डराया, डिजिटल अरेस्ट दिखाया, और 80 साल की महिला से 1.08 करोड़ की कर ली ठगी
महाराष्ट्र में भाषा विवाद पर छात्र की मौत पर स्पीकर नार्वेकर बोले महाराष्ट्र की एकता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
CM फडणवीस के कजिन भाई आल्हाद कलोती बिना मुकाबला लड़े बने नगरसेवक
मुंबई के पवई में खत्म हुआ ऑडिशन हाइजैक का ड्रामा: बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्या की मौत