दिल्ली कार ब्लास्ट में हुए घायलों से मिले पीएम मोदी, बोले बक्शे नहीं जायेंगे दोषी

Delhi Blast: भूटान दौरे से लौटते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे LNJP अस्पताल पहुंचे और दिल्ली कार धमाके में घायल लोगों का हाल-चाल जाना। उन्होंने स्पष्ट कहा इस आतंक साजिश में शामिल हर व्यक्ति को कानून के कठघरे में लाया जाएगा।
News Desk 12 Nov 2025, 07:53 PM 1 min read
दिल्ली कार ब्लास्ट में हुए घायलों से मिले पीएम मोदी, बोले बक्शे नहीं जायेंगे दोषी


>दिल्ली में लाल किले के बाहर हुए भीषण कार बम धमाके के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। भूटान दौरे से लौटकर प्रधानमंत्री ने बिना देर किए सीधे अस्पताल जाकर इलाजरत घायलों से मुलाकात की, उनका मनोबल बढ़ाया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।


>सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि इस हमले की साजिश करने वाले किसी भी कीमत पर बच नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और सुरक्षा एजेंसियां इस आतंकवादी षड्यंत्र की हर कड़ी को तलाशकर कठोर कार्रवाई करेंगी।


>भूटान दौरे के दौरान भी पीएम मोदी ने इस घटना का उल्लेख किया था और कहा था कि, दिल्ली की भयावह घटना ने पूरे देश का दिल दहलाया है। पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। जिम्मेदार लोग कानून के शिकंजे से नहीं बचेंगे।


>सोमवार, 10 नवंबर 2025 की शाम लाल किले मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास ट्रैफिक सिग्नल के दौरान एक कार में जोरदार विस्फोट हुआ। इस धमाके में 12 लोगों की मौत और 20 से अधिक लोग घायल हुए। धमाका इतना तेज था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां और सड़क का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।


>हमले के तुरंत बाद गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी को घटना की पूरी जानकारी दी। मामले की जांच की जिम्मेदारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई है। एनएसजी और एफएसएल की टीमें भी जांच में जुटी हैं। दिल्ली पुलिस ने इलाके को घेराबंदी कर सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक एविडेंस खंगालना शुरू कर दिया है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

लेह की बर्फीली वादियों से कोलकाता के रेड रोड तक, योग दिवस पर एक तस्वीर में दिखा पूरा भारत
'योग की ताकत पूरी दुनिया को जोड़ रही है', अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बंगाल से PM मोदी का संदेश
सदस्य नहीं होने के बावजूद G7 Summit में क्यों बुलाया जाता है भारत? जानिए इसके पीछे के बड़े कारण
21 जून के NEET री-एग्जाम से पहले केंद्र की तैयारी तेज, सुरक्षा से लेकर समय तक हुए कई बदलाव
पिछले 15 दिनों में चुपचाप महंगे हो गए ये सामान, रोजमर्रा का खर्च बढ़ना तय
असम में लैंडिंग के कुछ सेकंड बाद हादसे का शिकार हुआ वायुसेना का AN-32, 5 वायुसैनिक शहीद - सामने आया वीडियो
सरकार ने किया पेट्रोल पर राहत का ऐलान, E22 से E30 फ्यूल पर एक्साइज ड्यूटी हुई शून्य
नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ पीएम मोदी ने रचा इतिहास, जनसेवा को बताया लोकतंत्र की सबसे बड़ी कसौटी
29 रुपये बढ़ने के बाद भी नहीं मिली राहत, एलपीजी सिलेंडर की फिर बढ़ने वाली है कीमत - सरकार ने दिए संकेत