Saturday, 01 August 2026 | Lucknow | 29°C

दिल्ली में कांवड़ यात्रा के दौरान इन रास्तों पर बढ़ेगी ट्रैफिक की चुनौती, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी - घर से निकलने से पहले जरूर जान लें रूट

सिंघु बॉर्डर से एनएच-44 और आउटर रिंग रोड के कई हिस्सों पर रहेगा ट्रैफिक नियंत्रण, यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने और अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह
Bureau
Bureau News Desk
01 Aug 2026
01:59 PM
1 min read
दिल्ली में कांवड़ यात्रा के दौरान इन रास्तों पर बढ़ेगी ट्रैफिक की चुनौती, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी - घर से निकलने से पहले जरूर जान लें रूट
हाइलाइट्स
2026 की कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की।
एनएच-44, सिंघु बॉर्डर और आउटर रिंग रोड के कई हिस्सों पर ट्रैफिक नियंत्रित रहेगा।
आवश्यकता पड़ने पर कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किया जाएगा।
यूईआर-दो एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

श्रावण मास के दौरान शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी के उत्तरी हिस्से में विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कांवड़ियों की संभावित बढ़ती आवाजाही को देखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर यातायात नियंत्रित किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से यात्रा की पहले से योजना बनाने, अतिरिक्त समय लेकर निकलने और जहां संभव हो वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, हर वर्ष श्रावण मास में बड़ी संख्या में कांवड़िये गंगाजल लेकर दिल्ली होते हुए हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के विभिन्न शिव मंदिरों तक पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान उत्तरी रेंज के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुरक्षित और निर्बाध बनी रहे। पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक कांवड़ यात्रा के दौरान राजधानी के जिन प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है, उनमें शामिल हैं -

  • एनएच-44 (जीटी करनाल रोड) : सिंघु बॉर्डर से मुकरबा चौक तक
  • महात्मा गांधी मार्ग (आउटर रिंग रोड) : किंग्सवे कैंप से नेताजी सुभाष प्लेस तक
  • हेडगेवार मार्ग (आउटर रिंग रोड) : भलस्वा डेयरी से मधुबन चौक तक
  • एनएच-44 की सर्विस रोड : सिंघु बॉर्डर से बकोली और पल्ला तक
  • आउटर रिंग रोड सर्विस रोड : भलस्वा डेयरी से मुकरबा चौक तक

इन मार्गों पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के दौरान यातायात को नियंत्रित किया जा सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कांवड़ यात्रा के लिए संभावित मार्ग भी निर्धारित किए हैं। इनमें प्रमुख रूप से -

  • सिंघु बॉर्डर – रामदेव चौक (नरेला) – पुरानी बवाना रोड – हनुमान मंदिर – बवाना नहर
  • सिंघु बॉर्डर सर्विस रोड – खामपुर – बकोली – पल्ला – मुकरबा चौक – खाटू श्याम मंदिर
  • सिंघु बॉर्डर – अलीपुर – स्वरूप नगर – नांगली पूना – मुकरबा चौक
  • वजीराबाद – आउटर रिंग रोड सर्विस रोड – भलस्वा डेयरी – मुकरबा चौक

यह खबर भी पढ़े - पुराना किला के पास बनी झील से ऐतिहासिक धरोहर को खतरा? बुर्ज गिरने के बाद एएसआई ने शुरू कराई वैज्ञानिक जांच

इन मार्गों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए समय-समय पर ट्रैफिक का संचालन किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि यातायात की स्थिति के अनुसार कई स्थानों पर वाहनों का रूट बदला जा सकता है। संभावित डायवर्जन में - 

  • सिंघु बॉर्डर से बुधपुर नाला तक एनएच-44 का ट्रैफिक यूईआर-दो और नरेला-बवाना रोड की ओर मोड़ा जा सकता है।
  • एनएच-44 की सर्विस रोड का ट्रैफिक रामदेव रोड से डायवर्ट किया जा सकता है।
  • पल्ला चौक से बख्तावरपुर जाने वाले वाहनों को बुराड़ी रोड और नाथूपुरा रोड की ओर भेजा जा सकता है।
  • आउटर रिंग रोड सर्विस रोड पर चलने वाले वाहनों को मुकुंदपुर, भलस्वा कट, आजादपुर चौक होते हुए मुकरबा चौक की ओर भेजा जा सकता है।
  • भारी मालवाहक वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर सिंघु बॉर्डर, बुराड़ी चौक और मधुबन चौक से रोका या वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जा सकता है।

 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को कांवड़ियों की अधिक आवाजाही के समय एनएच-44, आउटर रिंग रोड, इनसे जुड़ी सर्विस रोड पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। इसके स्थान पर यूईआर-दो, नरेला-बवाना रोड, बुराड़ी रोड और आजादपुर चौक जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने को कहा गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा कारणों से यूईआर-दो एक्सप्रेसवे पर पैदल कांवड़ियों और उनके साथ चलने वाले वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा अधिसूचित कांवड़ मार्गों पर पार्किंग की अनुमति भी नहीं रहेगी। आवश्यकता के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन और प्रतिबंध लागू किए जाएंगे।

Explore Related Topics

दिल्ली नई दिल्ली कांवड़ यात्रा कांवड़ यात्रा 2026 दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक एडवाइजरी एनएच-44 सिंघु बॉर्डर आउटर रिंग रोड ट्रैफिक डायवर्जन रोड अपडेट दिल्ली समाचार श्रावण मास शिव भक्त यातायात समाचार

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →