Thursday, 16 July 2026 | Lucknow | 29°C

स्कूल से छुट्टी के बाद 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, सहपाठियों के विवाद ने लिया हिंसक मोड़

दिल्ली के मोहन गार्डन स्थित सरकारी स्कूल के बाहर वारदात, गंभीर रूप से घायल छात्र एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर; पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
Bureau
Bureau News Desk
15 Jul 2026
12:47 PM
1 min read
स्कूल से छुट्टी के बाद 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, सहपाठियों के विवाद ने लिया हिंसक मोड़
हाइलाइट्स
दिल्ली के मोहन गार्डन स्थित सरकारी स्कूल नंबर-1 के बाहर 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला हुआ।
स्कूल में हुए विवाद के बाद छुट्टी के समय छात्र पर कथित तौर पर हमला किया गया।
घायल छात्र को पहले दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल और फिर एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन स्थित सरकारी स्कूल नंबर-1 के बाहर मंगलवार को 10वीं कक्षा के एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुबह स्कूल के भीतर कुछ सहपाठियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के बाद कुछ छात्रों ने अपने बाहरी साथियों को स्कूल के बाहर बुला लिया। छुट्टी होने पर जैसे ही पीड़ित छात्र स्कूल से बाहर निकला, उस पर हमला कर दिया गया। इस दौरान एक हमलावर ने छात्र पर चाकू से वार कर दिया। घायल छात्र के परिजनों के अनुसार, उसके पिता सुरक्षा गार्ड हैं, जबकि मां एक कपड़ों की दुकान में काम करती हैं।

यह खबर भी पढ़े - खोया मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों को दिल्ली पुलिस ने दिया बड़ा सरप्राइज, 30 से ज्यादा फोन लौटाए

द्वारका के पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस हमले में शामिल आरोपितों की पहचान और घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी हुई है।

Explore Related Topics

दिल्ली पश्चिमी दिल्ली मोहन गार्डन स्कूल छात्र चाकू हमला अपराध पुलिस एम्स ट्रॉमा सेंटर शिक्षा

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News