पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में शनिवार सुबह एक निजी इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन पर अचानक आग लग गई। चार्जिंग के दौरान एक इलेक्ट्रिक बस में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिससे बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग की चपेट में आकर पास खड़ी चार मोटरसाइकिलें भी राख हो गईं।
यह घटना सोनिया विहार के पांचवें पुश्ते पर स्थित एक निजी इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चार्जिंग पर लगी हुई थी, तभी उसमें अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।
राहत की बात यह रही कि घटना के समय चार्जिंग स्टेशन पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फायर विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है।
घटना से जुड़ी अधिक जानकारी सामने आने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें