दशहरा पर गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया विशेष पूजन, गोपूजन कर गौ माता को खिलाया गुड़ - सामने आयी तस्वीरें

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर में विजयादशमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष अनुष्ठान कर प्रदेश और समाज की खुशहाली की कामना की।
News Desk 02 Oct 2025, 05:47 AM 1 min read
दशहरा पर गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया विशेष पूजन, गोपूजन कर गौ माता को खिलाया गुड़ - सामने आयी तस्वीरें


>विजयादशमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान किया। परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर समाज और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने गोपूजन कर गौ माता को गुड़ खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।


>गोरखनाथ मंदिर में हर वर्ष होने वाला यह अनुष्ठान न केवल धार्मिक परंपरा का प्रतीक है, बल्कि आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों को संजोने का भी संदेश देता है। सीएम योगी आदित्यनाथ के इस आयोजन ने एक बार फिर प्रदेश की जनता को धार्मिक-सांस्कृतिक धरोहरों से जोड़ा।


>


>गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ जी की विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान संपन्न किया।


>

गुरुवार प्रातःकाल गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष परिधान धारण कर पीठ की परंपरा के अनुरूप विधि-विधान से श्रीनाथ जी की पूजा-अर्चना की और लोकमंगल की कामना की।

विजयदशमी का विशिष्ट पूजन गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ से आरंभ हुआ, जहां शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा से ही जगतजननी आदिशक्ति की आराधना का क्रम निरंतर जारी था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर परिसर में पहुंचे तो उनके साथ साधु-संतों के अलावा संस्कृत विद्यापीठ के आचार्य और वेदपाठी छात्र वैदिक मंत्रोच्चार कर रहे थे। इसी पावन माहौल में वे श्रीनाथ जी के मुख्य मंदिर के गर्भगृह तक गए और वहां विधि-विधान से महायोगी गोरखनाथ की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में स्थापित सभी देव विग्रहों का विशेष पूजन किया। उन्होंने श्रद्धा भाव से करबद्ध होकर श्रीनाथ जी समेत सभी देव विग्रहों की परिक्रमा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

गोरक्षपीठाधीश्वर ने अपने गुरुदेव, ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ, समेत अन्य संतों की समाधि स्थलों पर शीश नवाकर श्रद्धा सहित पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर नाथपंथ की पारंपरिक वाद्य यंत्रों—नागफनी, शंख, ढोल, घंट और डमरू—की ध्वनि से पूरा मंदिर परिसर भक्ति और उत्साह की लहरों से गूंज रहा था।

विजयादशमी के विशेष पूजन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी के विशेष पूजन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर की गोशाला में गोपूजन कर गौ माता को आशीर्वाद दिया।

सीएम योगी ने गोमाता के माथे पर तिलक लगाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रेम और श्रद्धा से गुड़, पूड़ी और चावल का लड्डू खिलाकर गोमाता की सेवा की। गोसेवा के प्रति मुख्यमंत्री अत्यंत संवेदनशील हैं और उनका गोवंश के साथ गहरा आत्मीय संबंध है। पूजन के दौरान उन्होंने गोवंश को स्नेहपूर्वक दुलारा भी।


>

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

एक ही कमरे में सो रहा था पूरा परिवार, सुबह होने से पहले उजड़ गया घर
पंचर की दुकान, टूटी आर्थिक हालत और 100 करोड़ की कंपनी... गोरखपुर का मामला देखकर अफसर भी रह गए हैरान
392 करोड़ रुपये की लागत, 30 हजार दर्शकों की क्षमता; गोरखपुर में तेजी से बन रहा क्रिकेट स्टेडियम
सीएम योगी करेंगे गोरखपुर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास
गोरखपुर ने AI से बदली बाढ़ प्रबंधन की तस्वीर, 65% तक घटा जलभराव
गोरखपुर में आयोजित हुई निषाद पार्टी की रैली, मछुआ आरक्षण पर उठी मांग
गोरखपुर में एम्स की महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, पीछा कर की नस्लीय टिप्पणियां
खेलेगा युवा तो खिलेगा देश - बोले सीएम योगी
गोरखपुर की यातायात व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, सीएम योगी देंगे विकास की बड़ी सौगात