Panchayat Election 2026: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। योगी सरकार ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह महीने के लिए और बढ़ा दिया है। सरकार के इस फैसले के बाद मौजूदा ग्राम प्रधान अगले छह महीने तक अपने पद पर बने रहेंगे और गांवों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
दरअसल, ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो गया था। इसके बाद सरकार ने प्रधानों को पहले भी छह महीने का अतिरिक्त समय दिया था। इस विस्तार की अवधि 27 नवंबर को पूरी हो रही थी। अब सरकार ने कार्यकाल खत्म होने से पहले ही इसे छह महीने और बढ़ाने का फैसला किया है।
पंचायत चुनाव टलने की वजह मतदाता सूची को अपडेट करने का काम अधूरा होना और पिछड़ा वर्ग आरक्षण से संबंधित रिपोर्ट तैयार ना होना बताया जा रहा है। इन जरूरी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद ही चुनाव का रास्ता साफ हो सकेगा। सरकार के इस फैसले से मौजूदा प्रधानों को छह महीने और काम करने का मौका मिल गया है। वहीं, गांवों में नई ग्राम पंचायत सरकार बनने का इंतजार भी बढ़ गया है। माना जा रहा है कि प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद पंचायत चुनाव कराए जा सकते हैं। हालांकि, चुनाव की तारीख को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। ऐसे में गांवों के लोगों को अपने नए प्रधान चुनने के लिए अभी कुछ महीने और इंतजार करना पड़ सकता है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें