इंस्पायर-मानक योजना में फिर नंबर वन बनने की ओर यूपी

UP News: उत्तर प्रदेश ने इंस्पायर-मानक योजना में एक बार फिर देश में नंबर वन बनने का लक्ष्य तय किया है। छात्र 30 सितंबर तक अपने मौलिक विचार इंस्पायर पोर्टल पर दर्ज करा विज्ञान प्रोजेक्ट के लिए 10 हजार रुपये प्राप्त कर सकेंगे।
News Desk 18 Sep 2025, 11:59 PM 1 min read
इंस्पायर-मानक योजना में फिर नंबर वन बनने की ओर यूपी


>उत्तर प्रदेश एक बार फिर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी इंस्पायर-मानक योजना में अव्वल रहने की तैयारी में है। शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर के छात्रों से 30 सितंबर तक अपने मौलिक व नवाचारी विचार इंस्पायर पोर्टल पर अपलोड करने का आह्वान किया है। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी इस योजना के अंतर्गत अपने आइडिया ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। चयनित छात्रों को विज्ञान प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए 10 हजार रुपये की वित्तीय सहायता सीधे डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।


>पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश ने दो लाख से अधिक नामांकन कर देश में पहला स्थान हासिल किया था। इस बार भी लक्ष्य है कि अधिक से अधिक विद्यार्थी जुड़ें और प्रदेश लगातार शीर्ष पर बना रहे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे छात्रों को प्रेरक कहानियां सुनाकर और शिक्षक पुस्तिका के माध्यम से मार्गदर्शन देकर उन्हें नए और रचनात्मक विचार प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित करें।


>इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है। अब तक यह योजना केवल कक्षा 6 से 10वीं तक के छात्रों के लिए थी, लेकिन इस बार कक्षा 11 और 12 के विज्ञान वर्ग के छात्र भी इसमें भाग ले सकेंगे। प्रत्येक विद्यालय से अधिकतम पाँच आइडिया भेजे जा सकते हैं, जिनमें कक्षा 11 और 12 से केवल दो नामांकन मान्य होंगे।


>चयनित आइडिया से बने विज्ञान मॉडल जिला स्तर पर प्रदर्शित किए जाएंगे। शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) ने सभी मंडलीय व जिला अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नामांकन की संख्या और अधिक बढ़ाई जाए। उम्मीद है कि इस बार भी अंतिम तिथि तक यूपी देशभर में सबसे अधिक पंजीकरण दर्ज कर फिर से नंबर वन बनने का गौरव हासिल करेगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

सीएम योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को दी बधाई, कहा- मेहनत और अनुशासन का परिणाम
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: 97.83% के साथ कशिश वर्मा बने प्रदेश टॉपर, सीतापुर के 13 छात्र टॉप-10 में
UP Board Result 2026 Declared: 12वीं में लड़कियों का दबदबा, टॉपर्स लिस्ट और प्रतिशत जाने
जल्द आने वाले हैं CBSE 10वीं के रिजल्ट, जानें चेक करने का आसान तरीका
यूपी में गणतंत्र दिवस से पहले चमकेंगे परिषदीय विद्यालय
NBEMS ने 2026 की परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी, जानिए कौन-सी परीक्षा कब होगी
UPSC ने CDS-I 2025 का फाइनल रिजल्ट किया जारी
उत्तर प्रदेश में 04 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा भारतीय भाषा उत्सव, आदेश जारी
हिमाचल बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का एग्जाम टाइमटेबल