पेमेंट लेट थी… गोली ऑन टाइम लखनऊ में कंधे को चीरती निकली गोली

लखनऊ में रुपयों के लेनदेन पर चली गोली! आम के बाग में घात लगाकर हमला, युवक बाल-बाल बचा
News Desk 08 Jul 2025, 09:54 AM 1 min read
पेमेंट लेट थी… गोली ऑन टाइम लखनऊ में कंधे को चीरती निकली गोली


>राजधानी लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में रुपयों के लेनदेन को लेकर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आम के बाग में घात लगाए बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी, जिससे वह घायल हो गया। गोली युवक के कंधे को छूती हुई निकल गई, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई।


>घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

पैसे के विवाद में घात लगाकर हमला


>घायल युवक की पहचान आकाश के रूप में हुई है, जो काकोरी के मौंदा गांव का निवासी है। जानकारी के अनुसार, आकाश का दुबग्गा निवासी एक व्यक्ति से पैसों का विवाद चल रहा था। गुरुवार शाम करीब 5 बजे वह गांव के बाहर स्थित आम के बाग की ओर किसी काम से गया था।


>उसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली आकाश के कंधे को छूती हुई निकल गई, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा।

हमलावर फरार, CCTV से पहचान की कोशिश


>फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। सूचना मिलते ही काकोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।


>पुलिस ने बताया कि घटनास्थल की गहन तलाशी ली गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण गोली का खोखा या कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिल सकी। फिलहाल पुलिस आस-पास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान में जुटी है।

पीड़ित ने नहीं दी अब तक तहरीर


>पुलिस के अनुसार, पीड़ित आकाश की ओर से अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?