Friday, 31 July 2026 | Lucknow | 29°C

इंद्रानगर पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप, युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास | परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

लखनऊ के इंद्रानगर थाने की पुलिस पर युवक को प्रताड़ित करने, मारपीट करने और झूठे मुकदमे में फंसाने के आरोप लगे हैं। आत्मदाह के प्रयास के बाद परिवार ने मुख्यमंत्री और पुलिस आयुक्त से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
Bureau
Bureau News Desk
31 Jul 2026
05:33 PM
1 min read
इंद्रानगर पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप, युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास | परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
हाइलाइट्स
इंद्रानगर पुलिस पर युवक ने प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए।
युवक ने मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर आत्मदाह का प्रयास किया।
मारपीट, झूठे मुकदमे और सिगरेट से दागने का आरोप।
परिवार ने पुलिस आयुक्त और मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग की।

राजधानी लखनऊ के इंद्रानगर थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस पर प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाते हुए एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित और उसके परिजनों ने इंद्रानगर पुलिस पर मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न, झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश और अमानवीय व्यवहार जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
दो दिन तक थाने बुलाने का आरोप

पीड़ित हर्ष तिवारी का आरोप है कि पिछले दो दिनों से उसे लगातार इंद्रानगर थाने बुलाया जा रहा था। वहां उससे पूछताछ के नाम पर दबाव बनाया गया और कथित तौर पर अपराध स्वीकार करने के लिए मजबूर किया गया। हर्ष का कहना है कि उसने किसी भी गलत कार्य से इनकार किया, लेकिन इसके बावजूद उसके साथ कथित रूप से मारपीट की गई।

यह खबर भी पढ़े - लखनऊ में मौलाना जर्जिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, हजरतगंज में पुतला दहन कर कार्रवाई की मांग

हर्ष तिवारी ने आरोप लगाया कि थाने में उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। उसके अनुसार, पुलिसकर्मियों ने न केवल उसके साथ मारपीट की बल्कि सिगरेट से शरीर को दागने जैसी यातनाएं भी दीं। पीड़ित का दावा है कि लगातार मानसिक दबाव और प्रताड़ना के चलते उसने आत्मदाह जैसा कदम उठाने का प्रयास किया।

पीड़ित का कहना है कि यदि पुलिस ही सुरक्षा देने के बजाय प्रताड़ित करने लगे तो आम नागरिक न्याय की उम्मीद किससे करे। उसने आरोप लगाया कि उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश की जा रही है और लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।

यह खबर भी पढ़े - लखनऊ में सपा का पोस्टर वार तेज, 'चंदा चोरी' और आरक्षण को लेकर बीजेपी पर बड़ा हमला

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने भी इंद्रानगर पुलिस के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि उन्हें स्थानीय स्तर पर निष्पक्ष सुनवाई की उम्मीद नहीं है। ऐसे में वे पूरे मामले की शिकायत लखनऊ पुलिस आयुक्त से कर निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे।

परिवार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने की अपील करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो भविष्य में किसी अन्य नागरिक के साथ भी ऐसी घटना दोहराई जा सकती है।

समाचार लिखे जाने तक इंद्रानगर थाना पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था। पुलिस का पक्ष प्राप्त होने पर समाचार को अद्यतन किया जाएगा।

Explore Related Topics

लखनऊ इंद्रानगर पुलिस उत्तर प्रदेश आत्मदाह हर्ष तिवारी मुख्यमंत्री पुलिस प्रताड़ना पुलिस आयुक्त क्राइम न्यूज यूपी न्यूज कानून व्यवस्था

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News