भारी बारिश का कहर से डीएम का आदेश पर हुए लखनऊ में स्कूल बंद

News Desk 04 Aug 2025, 02:01 AM 1 min read
भारी बारिश का कहर से डीएम का आदेश पर हुए लखनऊ में स्कूल बंद


>सावन की झमाझम बारिश ने राजधानी लखनऊ को भिगो डाला है। भारी वर्षा के चलते लखनऊ जिलाधिकारी ने आज कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी एवं मान्यता प्राप्त सभी प्रकार के स्कूलों पर लागू होगा। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि कोई भी विद्यालय खुला नहीं रहना चाहिए, और यदि कोई छात्र स्कूल पहुंच भी गया हो, तो उसे सुरक्षित रूप से घर भेजना अनिवार्य है।


>यह आदेश लखनऊ के खंड शिक्षा अधिकारियों को सख्ती से पालन कराने के निर्देश के साथ जारी किया गया है। बीएसए (बेसिक शिक्षा अधिकारी) लखनऊ ने भी आदेश की पुष्टि करते हुए कहा कि यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए लिया गया है।


>सावन की इस पहली झमाझम रविवार को दिनभर रुक-रुक कर होती बारिश ने लोगों को तो राहत दी, लेकिन शहर की सड़कों पर जलभराव और स्कूली बच्चों की सुरक्षा बड़ी चुनौती बन गई। रविवार को लखनऊ में 18.1 मिमी, मलिहाबाद में 61.5 मिमी और एयरपोर्ट क्षेत्र में 34.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। राजधानी में अब तक कुल 266.7 मिमी वर्षा हो चुकी है।


>बारिश ने गर्मी और उमस से राहत जरूर दी, लेकिन सड़कों की हालत और आवागमन पर इसका प्रभाव स्पष्ट दिखा।


>रविवार को बारिश के कारण लखनऊ का अधिकतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस घटकर 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिको के अनुसार, मानसून की ट्रफ लाइन फिलहाल लखनऊ, शाहजहांपुर और शामली से होकर गुजर रही है। इसी कारण 24 से 36 घंटे तक भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है।


>डॉ. सिंह ने बताया कि 5 अगस्त से बारिश में थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन 6 अगस्त तक वर्षा का सिलसिला जारी रह सकता है। प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


>बीएसए ने सभी स्कूल प्रबंधनों को निर्देश दिया है कि जिन बसों और वैनों से बच्चे रवाना हो चुके हैं, उन्हें तुरंत सूचित कर बच्चों को वापस भेजा जाए। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने विकासखंड क्षेत्र में निजी या सरकारी कोई भी स्कूल खुला न रहने दें।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?