लखनऊ के वजीरगंज में घर के अंदर फंदे से लटकी मिली महिला

शादी के ढाई महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का आरोप - पति हिरासत में।
Bureau 10 May 2026, 09:27 PM 1 min read
लखनऊ के वजीरगंज में घर के अंदर फंदे से लटकी मिली महिला

 

राजधानी लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र में शादी के महज ढाई महीने बाद एक नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

मृतका की पहचान वजीरगंज निवासी 25 वर्षीय के रूप में हुई है। उसकी शादी 20 फरवरी को बाराबंकी निवासी अंकित शर्मा से हुई थी। अंकित का कपड़े का कारोबार करता है। परिवार के मुताबिक शादी के बाद से ही पिंकी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था।

 

मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग करता था। बहन ने कई बार प्रताड़ना की जानकारी परिवार को दी थी, लेकिन हर बार समझौता कर मामला शांत करा दिया गया। आरोप है कि पति अंकित के अन्य महिलाओं से संबंध थे, जिसको लेकर घर में विवाद होता था। इसी बात को लेकर वह मृतका के साथ मारपीट करता और मानसिक रूप से परेशान करता था।

 

परिजनों के अनुसार रविवार सुबह करीब 11:30 बजे मृतका के जेठ का फोन आया। उन्होंने बताया कि मृतका ने फांसी लगा ली है। मृतका के भाई का कहना है कि जब उसने बहन को अस्पताल ले जाने की बात कही तो दूसरी ओर से कहा गया कि कोई दिक्कत न हो जाए। इसके बाद वह इंदिरा नगर स्थित अपने कार्यालय से तत्काल बलरामपुर अस्पताल पहुंचा, लेकिन वहां काफी देर तक ससुराल पक्ष नहीं पहुंचा। आरोप है कि करीब एक घंटे बाद अंकित की पत्नी को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

मायके पक्ष का आरोप है कि मृतका को लगातार जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। परिवार ने आशंका जताई है कि हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। मामले में इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पति अंकित शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?