बटन दबवाया और खाता खाली - महिला को बनाया 'मिंत्रा रिफंड' का शिकार

रिफंड नहीं, साइबर लूट थी! मिंत्रा के नाम पर महिला से 1 लाख की ठगी
News Desk 14 Jul 2025, 10:25 AM 1 min read
बटन दबवाया और खाता खाली - महिला को बनाया 'मिंत्रा रिफंड' का शिकार


>ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म से रिफंड दिलाने का झांसा देकर एक महिला से 1 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ठगों ने खुद को "मिंत्रा कस्टमर केयर" का प्रतिनिधि बताते हुए महिला को कॉल किया, भरोसे में लिया, और देखते ही देखते खाते से बड़ी रकम गायब कर दी। यह मामला गोमती नगर विस्तार की रहने वाली चित्रा श्रीवास्तव के साथ बीते शुक्रवार दोपहर का है। महिला ने इस साइबर ठगी की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई है।


>फोन पर भरोसा बना, फिर गायब हुआ पैसा


>बीते शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे चित्रा श्रीवास्तव को कॉल आई। कॉलर ने कहा कि वह मिंत्रा की रिफंड टीम से बोल रहा है और उनके खाते में रिफंड भेजना है। उसने महिला को बातों में उलझा कर कुछ बटन दबाने को कहा, जिससे उनका मोबाइल फोन कथित रूप से "वेरिफिकेशन" में लगा रहा। कुछ ही समय बाद जब चित्रा को बैंक से एसएमएस के माध्यम से पता चला की उनके बैंक खाते से ₹1,00,000 की रकम उड़ चुकी थी।


>एफआईआर दर्ज, साइबर टीम जांच में जुटी


>घटना की जानकारी मिलते ही चित्रा श्रीवास्तव ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई। गोमती नगर विस्तार थाना अध्यक्ष सुधीर अवस्थी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और साइबर टीम जांच में जुटी है। बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल्स और कॉल डेटा के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?