Tuesday, 24 November 2026 | Lucknow | 29°C

Meerut News: STF ने उजैद को किया गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क होने का शक

Meerut News: मेरठ में एसटीएफ ने बनियापाड़ा निवासी उजैद को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों को उसके पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी और जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार मोहम्मद साजिद से संपर्क होने का शक है।
Bureau
Bureau News Desk
24 Nov 2026
12:55 PM
1 min read
Meerut News: STF ने उजैद को किया गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क होने का शक
सोर्स - फाइल फोटो
हाइलाइट्स
मेरठ में STF का बड़ा एक्शन, दस महीने से फरार उजैद गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस को चकमा देकर मेरठ में छिपा था उजैद
पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी से संपर्क का शक
कश्मीर पुलिस लंबे समय से कर रही थी तलाश, एसटीएफ ने दबोचा

Meerut News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की STF ने मेरठ के कोतवाली क्षेत्र स्थित बनियापाड़ा से उजैद नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों को शक है कि उजैद का संपर्क पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी और जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार मोहम्मद साजिद से रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उजैद और साजिद के बीच ऑनलाइन बातचीत होती थी। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस करीब पिछले दस महीने से उजैद की तलाश कर रही थी। कुछ महीने पहले कश्मीर पुलिस उसे पकड़ने के लिए मेरठ भी आई थी, लेकिन उस समय वह पुलिस को चकमा देकर वहां से  फरार हो गया था। इसके बाद से वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था।

वहीं, उजैद की गिरफ्तारी के बाद जब जांच एजेंसियां उसके घर पहुंचीं तो उसके घर ताला लगा मिला। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य घर छोड़कर चले गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि भागने के दौरान उजैद को किन लोगों ने उसकी मदद किसने की।

जांच एजेंसियों को आशंका है कि उजैद पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि उसका हैंडलर से सीधा संपर्क था या वह किसी दूसरे व्यक्ति के जरिए निर्देश ले रहा था। साथ ही उसके मोबाइल और ऑनलाइन संपर्कों की भी जांच की जा रही है। STF की इस कार्रवाई के बाद अब जांच एजेंसियां उजैद से पूछताछ कर उसके संपर्कों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हैं। मामले में अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Explore Related Topics

Meerut Breaking News Pakistan Connection Terror Network Investigation

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News