मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या में डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज को दी श्रद्धांजलि

Ayodhya News: अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मलीन डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए और श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन में उनके योगदान को याद किया।
News Desk 16 Dec 2025, 07:07 PM 1 min read
मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या में डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज को दी श्रद्धांजलि


>उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अयोध्या स्थित हिंदू धाम आश्रम पहुंचकर वशिष्ठ भवन के ब्रह्मलीन महंत डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनके जीवन और योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि वेदांती जी महाराज का संपूर्ण जीवन अयोध्या धाम के विकास और रामकाज को समर्पित रहा।


>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज श्रीरामजन्मभूमि मुक्ति अभियान के वरिष्ठ सदस्य रहे और उन्होंने आंदोलन के प्रारंभिक दौर से लेकर उसके सफल परिणाम तक सक्रिय भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा, वेदांती जी महाराज भौतिक रूप से आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका पूरा जीवन रामलला के भव्य मंदिर निर्माण और अयोध्या धाम के उत्थान के लिए समर्पित रहा।


>मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि यह एक संयोग है कि वेदांती जी महाराज ने प्रभु श्रीराम की पावन कथा का वाचन करते हुए नश्वर देह का त्याग किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1983 में श्रीरामजन्मभूमि मुक्ति अभियान के आरंभ से लेकर विभिन्न आंदोलनों और कार्यक्रमों में वेदांती जी महाराज की निरंतर सहभागिता रही।


>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, गोरक्षपीठ से वेदांती जी महाराज का अत्यंत आत्मीय संबंध रहा। वर्ष 1949 में श्रीरामजन्मभूमि पर प्रभु श्रीराम के विग्रह के प्रकटीकरण और वर्ष 1983 में श्रीरामजन्मभूमि मुक्ति यज्ञ समिति के गठन के समय से वे इस अभियान से जुड़े रहे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वेदांती जी महाराज 5 अगस्त 2020 को मंदिर शिलान्यास, 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा और 25 नवंबर 2025 को धर्मध्वजा आरोहण जैसे ऐतिहासिक आयोजनों के साक्षी बने।


>मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि 25 नवंबर को श्रीरामजन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर में धर्मध्वजा आरोहण के कार्यक्रम में भी वेदांती जी महाराज उपस्थित रहे थे। उन्होंने कहा कि यह उनकी साधना, समर्पण और आंदोलन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

राम मंदिर चढ़ावा मामले में सात दिन बाद आई पहली रिपोर्ट, अब किस पर टिकेंगी निगाहें?
बिना जेब वाले कपड़े, फ्रिस्किंग और नई टीम... राम मंदिर में दान गिनती व्यवस्था में बड़े बदलाव
चांदी का हार और चरण पादुका चढ़ाने के बाद रसीद नहीं मिली? राम मंदिर मामले में SIT की जांच तेज
सरयू में स्नान बना काल, अंबेडकरनगर के युवक की डूबने से मौत
राम मंदिर दान राशि विवाद के बीच एसआईटी पहुंची परिसर, शिवपाल यादव ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा जांच में चंपत राय समेत चार नामों पर फोकस, दूसरे दिन भी जारी रही पूछताछ
राम मंदिर दान विवाद के बीच नृपेंद्र मिश्र ने बताया, SIT जांच का असली मकसद क्या है
राम मंदिर दानपात्र विवाद में आया नया मोड़, छापेमारी में मिले लाखों रुपये
'सब बेईमान हैं, किस-किस का नाम गिनाऊं', राम मंदिर विवाद में महंत कमल नयन दास की टिप्पणी से बड़ी हलचल